scriptआज का राशिफल 03 मार्च : ग्रहों की बदलती चाल आज धनु और मीन वालों को करेगी मालामाल, जानिए अन्य राशियों का हाल | aaj ka rashifal Sunday 03 March daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 03 मार्च : ग्रहों की बदलती चाल आज धनु और मीन वालों को करेगी मालामाल, जानिए अन्य राशियों का हाल

locationबरेलीPublished: Mar 02, 2019 01:23:01 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 03 मार्च : ग्रहों की बदलती चाल आज धनु और मीन वालों को करेगी मालामाल, जानिए अन्य राशियों का हाल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों को आज पिता पक्ष से लाभ होगा। व्यापार में बढोत्तरी होगी और कमीशन का कार्य करने वाले मुनाफे में रहेंगे।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों को आज भाग्य साथ देगा। पूजा पाठ से लाभ होगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा रहेगा। सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों का चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। धन हानि सम्भव है। वाणी पर नियंत्रण रखे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातक जीवनसाथी से विवाद न करें। घरेलू कार्यों को निपटाने का दिन है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। रुपयों की तंगी रहेगी। उधार भी लेना पड़ सकता है। दवा में धन खर्च होगा। शत्रु कष्ट दे सकता है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

शिक्षा के लिए इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अचानक धन लाभ के योग है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों को आज उलझन का सामना करना पड़ेगा। सामजिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रसिद्धि बढ़ेगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों को आज लाभ के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा। आज पराक्रम दिखाने का दिन है। छोटे भाई बहन के लिए समय हितकारी है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग है। रुका हुआ धन प्रयास करने से मिल सकता है। वाणी का प्रभाव बना रहेगा। अचानक धन लाभ होगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा और मन धर्म कर्म में लगेगा। खोजी पत्रकार और जासूसों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातकों को आज धन खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। दवा में धन में खर्च होगा। आज के दिन झगड़े से बचे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों के लिए आज लाभ के योग बन रहे हैं। लोहा, लकड़ी,पत्थर और कपड़ा व्यापारी आज लाभ में रहेंगे। अचानक धन लाभ होगा। पिता पक्ष से भी लाभ की संभावना है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

ट्रेंडिंग वीडियो