scriptआज का राशिफल 07 अप्रैल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच इन राशि वालों को होगा धन लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Sunday 07 April daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 07 अप्रैल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच इन राशि वालों को होगा धन लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Apr 06, 2019 04:45:41 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। धन आने के मार्ग खुलेंगे। अगर कन्याओं का आशीर्वाद लेंगे तो जल्द ही लाभ होगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों का आज खर्च बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। कर्ज को लेकर तनाव हो सकता है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
इस राशि के जातकों के लिए आज लाभ के योग है। प्रयास करने पर जमा धन पूँजी बढ़ोत्तरी होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा परीक्षा के लिए दिन शुभ रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे मिले इस पर विचार कर सकते है। सरकारी व्यक्ति और पिता पक्ष से लाभ सम्भव है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों को आज पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा। भाग्य की वजह से व्यापार में लाभ होगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों का चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है। तनाव होगा और व्यर्थ की भाग दौड़ करनी पड़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों के जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। रोग में धन खर्च होगा। शत्रु से सतर्क रहें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा परीक्षा के लिए दिन शुभ है। व्यापार में लाभ होगा। नौकरों का सहयोग मिलेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। कम दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। खर्च बढ़ेगा। प्रयास करने से धन लाभ सम्भव है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम करने का दिन है। धर्म कर्म से लाभ होगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का लाभ मिलेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के प्रबल योग है। यात्रा से लाभ होगा। बाहरी व्यक्ति से लाभ होगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो