scriptआज का राशिफल14 अप्रैल : सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, इन चार राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Sunday 14 April daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल14 अप्रैल : सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, इन चार राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Apr 14, 2019 06:38:50 am

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों की प्रसिद्धी बढ़ेगी। आज जनसेवा के कार्यों में विशेष रूचि रहेगी। भाग दौड़ बनी रहेगी और यात्रा के भी योग बन रहे हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन संतान और शिक्षा के लिए शुभ है। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों को आज छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के भी योग है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण प्रसिद्धी में कमी आएगी और माता जी को कष्ट हो सकता है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातक के लिए आज धन प्राप्ति के संकेत है। व्यापार के लिए कर्ज मिल सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण छोटे भाई को लाभ होगा। शिक्षा और संतान के लिए शुभ नहीं है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण धन की कमी रहेगी।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातक का आज खर्च बढ़ेगा। धन हानि सम्भव है। यात्रा करनी पड़ सकती है। धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग है। तरल पदार्थों का कारोबार करने वाले लाभ में रहेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण यात्रा में कष्ट मिलेगा, कोर्ट कचहरी से बचें।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। सरकारी कार्यों के लिए दिन शुभ है। पिता पक्ष से लाभ होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण जीवनसाथी को लाभ होगा। गुस्सा बढ़ेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों के लिए आज भाग्योदय का दिन है। धर्म कर्म से लाभ होगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण व्यापार में हानि और सरकारी कार्य नहीं बनेंगे।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों को आज धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। कर्जा लेना पड़ सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण संतान को लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में कमी आएगी।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातकों के लिए आज जल के किनारे की धार्मिक यात्रा सम्भव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण माता जी को कष्ट हो सकता है और प्रसिद्धि बढ़ेगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातकों को आज कुछ रोग परेशान कर सकते हैं। खर्चा बढ़ेगा। शरीर में कष्ट रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण मेहनत अधिक करनी होगी। जीवनसाथी को लाभ मिलेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

संतान के लिए आज दिन शुभ है। संतान आपकी बात मानेगी। छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ है। मित्रों का सहयोग रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण वाणी में तेजी आएगी। धन रोग पर खर्च होगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो