scriptaaj ka rashifal 14 जुलाई : मेष और मिथुन वाले रहें आज सावधान, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Sunday 14 July daily horoscope in hindi | Patrika News

aaj ka rashifal 14 जुलाई : मेष और मिथुन वाले रहें आज सावधान, जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Jul 14, 2019 08:31:22 am

Submitted by:

jitendra verma

aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों को आज भागदौड़ करनी होगी। सुख में कमी रहेगी। प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है। व्यवहार में नम्रता बनाए रखें।वाहन संभालकर चलाएं।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। जो जातक विवाह योग्य हैं उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों को आज धन संबंध में विशेष हानि हो सकती है। आपको कर्जा चुकाने के लिए नया कर्जा लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य हानि संभव है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। परंतु व्यापार की स्थिति ठीक है। अच्छे श्रेष्ठ मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। शिक्षा के लिए समय श्रेष्ठ है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का समय तनाव दे सकता है। पैसे की तंगी महसूस होगी परंतु व्यापारी वर्ग का व्यापार बढ़ेगा। व्यापारिक योजनाएं बने।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज लाभ हेतु अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शनि की ढैया चल रही है इसलिए कारोबार में दिक्कतें महसूस होगी।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए कारोबारी लाभ का दिन है। आज अच्छे व्यवहार के कारण आपको कुटुंब का सहयोग मिल सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पूर्व संचित कर्मों के कारण आज आपको कोई अच्छा ज्ञानी व्यक्ति मिल सकता है। जो जातक विवाह योग्य हैं उनको विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए कष्ट पीड़ा और यात्रा संभव है। कोई भी काम ऐसा ना करें जिससे कोर्ट कचहरी झगड़ा फसाद हो। फालतू खर्च से बचें। आज व्यर्थ का तनाव हो सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ का दिन है। शिक्षा हेतु समय सामान्य शुभ है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यदि जातक विवाह योग्य हैं तो उनके विवाह की चर्चा चलेगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज व्यापारिक लाभ का दिन है। व्यापारिक लिमिट भी बढ़ाने की बात चल सकती है।आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होगी।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज पूर्व संचित कर्मों का फल प्राप्त होने का दिन है। धर्म में वृद्धि होगी। शिक्षा के संबंध में समय शुभ है।संतान के लिए कुछ अच्छा हो सकता है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो