scriptआज का राशिफल 17 मार्च : रविवार को इन राशि वालों की खुल रही किस्मत, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Sunday 17 March daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 17 मार्च : रविवार को इन राशि वालों की खुल रही किस्मत, जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Mar 16, 2019 05:48:11 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 17 मार्च : रविवार को इन राशि वालों की खुल रही किस्मत, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों के सुख में आज बढ़ोत्तरी होगी। प्रसिद्धि बढ़ेगी। तनाव भी बढ़ेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
इस राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। पूजा पाठ से लाभ होगा। छोटे भाई बहनों को लाभ होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के योग है। आज शांत रहेंगे तो लाभ में रहेंगे। आज भाषा का प्रभाव दूसरो पर पड़ेगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। उत्साह बना रहेगा। ठंड से बचाव करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
इस राशि के जातकों का आज खर्चा बढ़ेगा। यात्रा भी करनी पड़ सकती है। रोग से बचाव करें।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है। व्यापारियों को धन लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन शुभ है। संतान को सुख प्राप्त होगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों के व्यापार में आज बढ़ोत्तरी सम्भव है। नए आर्डर प्राप्त होंगे। पिता पक्ष से लाभ होगा। सरकारी व्यक्तियों को लाभ होगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्व में संचित पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा। पूजा पाठ से फायदा होगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों का चन्द्रमा आज मृत्यु भाव में है। हानि की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यात्रा में कष्ट मिल सकता है। रोग कष्ट दे सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सर्दी के रोग से बचाव करें। ठंडी वस्तुओं के सेवन से परहेज करें।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातक को आज रोग से कष्ट मिल सकता है। शत्रु भी तनाव दे सकता है। खर्चा बढ़ेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इस राशि के जातकों को आज संतान का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए समय शुभ है। व्यापार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग रहेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो