आज का राशिफल 20 जनवरी : बुद्ध ग्रह का हुआ राशि परिवर्तन, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

Bhanu Pratap Singh | Publish: Jan, 20 2019 05:30:00 AM (IST) Bareilly, Bareilly, Uttar Pradesh, India
बुद्ध ग्रह सात फरवरी तक मकर राशि में, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष : इस राशि के जातकों को आज सामाजिक कार्यों के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। परिश्रम का आज लाभ होगा। बुद्ध ग्रह का मकर राशि में प्रवेश होने की वजह से मेहनत का लाभ होगा।
वृष : इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ है। आज के दिन धन प्राप्ति के योग है। आज के दिन ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। छोटे भाइयों का आज सहयोग मिलेगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। अचानक लाभ होने की संभावना है। बुद्ध ग्रह के राशि परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क: इस राशि के जातकों का आज व्यर्थ का तनाव रहेगा। खर्चे में बढ़ोत्तरी होगी। अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है। बुद्ध ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से वैवाहिक संबंधों में दूरी बनेगी।
सिंह : इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ का दिन है। धन प्राप्ति के प्रयास जरूर करें। आज के दिन व्यर्थ की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। बुद्ध ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से धन की हानि होगी।
कन्या : इस राशि के जातकों को आज सरकारी लाभ हो सकता है। पिता की राय मानने पर लाभ सम्भव है। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा है। बुद्ध के राशि परिवर्तन की वजह से मित्रों के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा।
तुला: इस राशि के जातको को आज भाग्य प्रबल है। भाग्य अच्छा होने की वजह से काम बनेंगे। पूजा पाठ से दिन की शुरुआत करें। बुद्ध के राशि परिवर्तन की वजह से भाग दौड़ बढ़ेगी और भाग्य साथ देगा।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों का समय ठीक नहीं है। फालतू खर्च बढ़ेगा और तनाव भी रहेगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन की वजह से अधिक परिश्रम करना होगा। परिश्रम बढ़ने के साथ ही लाभ भी बढ़ेगा।
धनु : इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन सामान्य है। बुद्ध के राशि परिवर्तन की वजह से व्यापार में लाभ होगा।
मकर: इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। बुद्ध के राशि परिवर्तन की वजह से मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। रोग भी बढ़ सकता है।
कुंभ: इस राशि वाले जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन की वजह से संतान पर खर्च बढ़ेगा और मित्रों से दूरी बढ़ेगी।
मीन: इस राशि के जातकों का आज का दिन दिन घरेलू कार्यों में व्यतीत होगा। थोड़ा तनाव भी हो सकता है। बुद्ध के राशि परिवर्तन की वजह से सुख में बढ़ोत्तरी होगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
अब पाइए अपने शहर ( Bareilly News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज