scriptआज का राशिफल 23 दिसंबर: वृष और मिथुन राशि वालों की आज खुल जाएगी किस्मत,जानिए अन्य राशियों का हाल | aaj ka rashifal Sunday 23 december dainik horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 23 दिसंबर: वृष और मिथुन राशि वालों की आज खुल जाएगी किस्मत,जानिए अन्य राशियों का हाल

locationबरेलीPublished: Dec 22, 2018 08:21:23 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष : आज चन्द्रमा मेहनत वाले भाव में है इस लिए आज परिश्रम करने का दिन है। भरपूर मेहनत से लाभ मिलेगा। आज के दिन घर में विवाद हो सकता है।

वृष : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। धन लाभ का योग है और कुछ अवश्य प्राप्त होगा। आज मेहनत करने का दिन है।
मिथुन: इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। रोग से हल्का सा कष्ट मिल सकता है।

कर्क: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी वाला है। आज के दिन खर्च हो सकता है। रोग भी परेशान कर सकते है। आज के दिन कर्ज लेने वाले भी परेशान कर सकते है। यात्रा में तनाव होगा।
सिंह : इस राशि के जातकों को आज धन लाभ की प्रबल संभावनाएं है। इस लिए प्रयास में कोई कमी न छोड़े। आज के दिन फालतू के खर्च से बचे।

कन्या: इस राशि के जातकों का आज का दिन काफी शुभ है। पिता से काफी सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्य की बाधाएं दूर होंगी। अचानक धन का लाभ होने की संभावना है।
तुला: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक है। मंदिर जाने से अच्छी ऊर्जा का संचार होगा।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज के दिन व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। फालतू खर्च से परेशानी बढ़ेगी और हाथ तंग रहेगा।
धनु: इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है।

मकर: इस राशि के जातकों को आज रोग परेशान कर सकते है। शरीर में कष्ट रहेगा। सर्दी के रोगों से बचाव की आवश्यकता है।
कुंभ: इस राशि के जातकों को आज के दिन परिजनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु और रोग परेशान कर सकते है।

मीन: इस राशि के जातकों का आज मित्र सहयोग करेंगे। थोड़ा तनाव हो सकता है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो