बरेली

आज का राशिफल 26 मई : ग्रहों की बदलती चाल के बीच मेष,मकर और कुम्भ वालों को होगा लाभ ,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीMay 25, 2019 / 04:49 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
इस राशि के जातकों को आज धन लाभ की प्रबल संभावना है बस प्रयास करना होगा।आज भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्य आज फलित होंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों को आज व्यापार में भागदौड़ करनी होगी। परिश्रम का लाभ मिलेगा। अफसरों से संपर्क हो सकता है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म कर्म कर्म विशेष रूचि रहेगी। दिन की शुरुआत पूजा पाठ से करें। लाभ में रहेंगे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का आज चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। दवा इत्यादि में धन खर्च होगा। मन प्रसन्न नहीं रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। जीवनसाथी पर धन खर्च होगा। संतान और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुछ लाभ भी हो सकता है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वालों का आज स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा। लाभ में कमी रहेगी। व्यापार आदि में रुकावट आएगी। किसी को धन देना पड़ सकता है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा परीक्षा के लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। सूर्य को नमस्कार करें।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज कुछ तनाव के साथ व्यापार में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र से धन एकत्र हो सकता है। भाग्य से प्रसिद्धि मिलेगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज परिश्रम में आलस्य का अनुभव होगा। शरीर सुस्त रहेगा। दिमाग धन की तरफ रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। छोटी दूरी की धार्मिक यात्रा सम्भव है। दिन शुभ रहेगा। लाभ के भी योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों को आज बुद्धि के प्रयोग से अचानक लाभ हो सकता है। धर्म कर्म से लाभ होगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों की संतान को आज कष्ट हो सकता है। संतान पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आमदनी कम होगी।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.