scriptआज का राशिफल 30 जून: सूर्य भगवान की कृपा से आज मेष और कर्क वाले रहेंगे लाभ में,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Sunday 30 June daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 30 जून: सूर्य भगवान की कृपा से आज मेष और कर्क वाले रहेंगे लाभ में,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Jun 29, 2019 06:55:25 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातक यदि आज धन लाभ की दिशा में प्रयास करते हैं तब उनको सफलता प्राप्त होगी। धन थोड़ा उलझ कर देरी से मिलेगा। वाणी में सौम्यता बनाए रखें। आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह वर्तमान में नीच स्थिति में है इस कारण आपके कामों में थोड़ी सी देरी हो सकती है परंतु यही स्थिति सरकारी कामों में लाभदायक रहेगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों की बुद्धि आज धन की दिशा में काम करेगी। सारा दिन यही सोचेंगे धन कैसे प्राप्त हो। आज धन प्राप्ति के योग भी हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मंगल ग्रह की सातवीं दृष्टि भाग्य भाग पर है इस कारण आपको भाग्य वश अच्छा लाभ मिलेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चे से भरा हुआ है। खर्चा बहुत बढ़ जाएगा इसलिए परेशानी हो सकती है। पुराना कर्ज और बढ़ सकता है। किसी रोगी की चिकित्सा पर धन का खर्चा होने की संभावना है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को आज बुद्धि विवेक से धन लाभ होगा। धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।शिक्षा परीक्षा भी शुभ रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज व्यापार में वृद्धि होने की संभावनाएं हैं। यदि आप सरकारी विभाग में हैं तब आने वाले कुछ समय में स्थान परिवर्तन की संभावना है। अभी नवंबर माह आपको तंगी ही रहेगी।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज पूर्व पुण्य कार्य लाभ दे सकते है। दिन की शुरुआत मंदिर जाने से करें पूरा दिन अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। व्यापार वृद्धि संभव है। आपकी राशि का स्वामी वर्तमान में नीच के मंगल के साथ है इसलिए गुस्सा ज्यादा आएगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्च भरा है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। व्यापार में भी कमी रहेगी। हो सकता है किसी विषय पर आपके पिता से विचार ना मिले और अनबन रहे। वाहन चलाने में आज सावधानी बरतें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों की आज धर्म में रुचि जागृत हो सकती है। किसी वृद्ध और धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति अभी भी सचेत रहें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)


धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंता भरा रहेगा। यदि पूर्व में कर्ज लिया है तो उसको कैसे निपटाया जाए इस संबंध में आज चिंता रहेगी। शत्रु रोग और कर्ज यह तीन विषय आज चिंता के कारण हो सकते हैं। भगवान विष्णु का ध्यान और पूजन करें गंगा स्नान करें आपकी समस्या हल हो सकती है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक है। शिक्षा परीक्षा शुभ रहेगी। मन धर्म-कर्म में लगेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आपकी राशि का स्वामी शनि 18 सितंबर को मार्गी होगा, तब आपके काम आसानी से बनेंगे। अब तक धैर्य धारण करें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए थोड़ा सा तनाव थोड़ी सुख में वृद्धि अर्थात दिन मिलाजुला रहेगा। प्रसिद्धि और यश बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। सामाजिक और घरेलू कार्यों में समय व्यतीत होगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन परिश्रम से भरा हुआ है। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। जो लोग गीत संगीत से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज दिन बहुत अच्छा है। शिक्षा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो