script

आज का राशिफल 31 मार्च : रविवार को हो रहा है इन राशि वालों को बड़ा धन लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Mar 30, 2019 07:13:35 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 31 मार्च : रविवार को हो रहा है इन राशि वालों को बड़ा धन लाभ,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों के सुख में बढ़ोत्तरी होगी। माता जी को स्वास्थ्य लाभ होगा। प्रसिद्धि बढ़ेगी और सरकारी कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में भी लाभ होगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। भाग दौड़ बनी रहेगी। पूजा पाठ से लाभ होगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों को आज धन के प्रबंध को लेकर चिंता रहेगी। भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। जमा पूँजी खर्च होगी। मानसिक तनाव रहेगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। शरीर रोग मुक्त रहेगा। धन प्राप्ति के भी योग है। धर्म कर्म से लाभ होगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। भाग दौड़ बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग काम आएगा। संतान की मदद मिलेगी।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक है। बच्चों और मित्रों के साथ आज समय व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ होगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों को आज तनाव हो सकता है। फालतू खर्च करना पड़ सकता है। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। सरकारी व्यक्ति आज सहायता करेंगे। व्यापार में लाभ होगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। परिश्रम अधिक करना होगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज लाभ मिलेगा। धर्म कर्म में मन लगेगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों को आज बुद्धि विवेक से बिखरता कारोबार बचेगा। आज धन लाभ के योग है लेकिन भाग दौड़ करनी पड़ेगी।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातकों को आज कर्ज तनाव दे सकता है लेकिन धन का प्रबंध भी होगा। जमा पूँजी घटेगी। मन को शांत रखें।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। फालतू यात्रा करनी पड़ सकती है। धन खर्च होगा। मानसिक तनाव रहेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से आज धन लाभ के योग है। नए कारोबार की प्लानिंग बनेगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

ट्रेंडिंग वीडियो