scriptआज का राशिफल 6 जनवरी : ग्रहों की बदलती चाल के साथ आज खुलेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए सभी राशियों का राशिफल | aaj ka rashifal Sunday 6 January dainik horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 6 जनवरी : ग्रहों की बदलती चाल के साथ आज खुलेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए सभी राशियों का राशिफल

locationबरेलीPublished: Jan 05, 2019 09:40:24 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष : इस राशि के जातकों के लिए आज पूजा पाठ से धन लाभ सम्भव है। कर्ज बना रहेगा। आज के दिन मंदिर जरूर जाएं सभी कष्ट दूर होंगे।

वृष : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। तनाव बना रहेगा। शनि की ढैय्या के कारण कर्ज बना रहेगा। शराब के सेवन से नुकसान होगा।
मिथुन: इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि के प्रयोग से लाभ सम्भव है।

कर्क: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। बुद्धि से काम लें। आज के दिन शत्रु प्रबल है।
सिंह : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। पढ़ाई के लिए समय उपयुक्त है। मित्रों के सहयोग से लाभ सम्भव हैं।

कन्या: इस राशि के जातकों को आज के दिन सरकारी काम निपटाने की योजना बनानी होगी। समय घर में ही व्यतीत हो। थोड़ा तनाव भी मिल सकता है।
तुला: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम करने का है। परिश्रम से लाभ मिलेगा। आज पराक्रम से जीत मिलेगी। आज के दिन भाग्य साथ देगा। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार के सहयोग से धन लाभ सम्भव है।

धनु : इस राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा है। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मकर: इस राशि के जातकों के लिए आज खर्च करने का समय है। अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ होगा।

कुंभ: इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में लाभ होगा। नई योजना से लाभ होगा। पिता से भी सहयोग मिलेगा।
मीन: इस राशि के जातकों को आज धार्मिक यात्रा से लाभ मिलेगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों से पिता को लाभ मिलेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो