scriptआज का राशिफल 02 मई : भगवान विष्णु की कृपा से आज वृष, और कुम्भ वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Thursday 02 May daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 02 मई : भगवान विष्णु की कृपा से आज वृष, और कुम्भ वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: May 01, 2019 06:43:03 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 02 मई : भगवान विष्णु की कृपा से आज वृष, और कुम्भ वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव भरा रहेगा। धन जाने के लिए ही आएगा। कड़ी मेहनत से व्यापार में लाभ होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी में तेजी रहेगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के पर्याप्त अवसर बनेंगे। गलत तरह से धन कमाने पर हानि हो सकती है। व्यापार में थोड़ी मंदी रहेगी। भागदौड़ बनी रहेगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

बुरी संगत से दूर रहने पर ही व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में मिला जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। सरकारी कार्य निपटाने का दिन है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों की आज धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। पिता पक्ष और सरकारी कार्यों से लाभ होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी। मन तनावग्रस्त रहेगा। चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। खर्च बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी से बचे।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों के विचारों में आज उथल पुथल रहेगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। जीवनसाथी का ध्यान रखें।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस राशि के जातक आज पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। नौकरी में मूड खराब हो सकता है। धन प्राप्ति के योग है। बीमारी में धन खर्च होगा।


वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि के जातक आज प्रेम प्रसंग से दूर रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ की भी संभावना है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों को आज धन को लेकर तनाव हो सकता है। कर्ज चुकाने की भी चिंता रहेगी। मन परेशान रहेगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातक को आज भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। खूब मेहनत करें, काम पर ध्यान दें। आया हुआ धन आज किसी को देना पड़ेगा। पूजा पाठ बढ़ाएं।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातकों के लिए आज कुछ लाभ की संभावना है। सरकारी कार्य बनेंगे। व्यापार ठीक रहेगा। शराब का सेवन न करें। गंगा स्नान शुरू करें,लाभ होगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। गुरु ग्रह का जाप करने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो