script06 जून 2019 बृहस्पतिवार का दैनिक राशिफल : भगवान विष्णु की कृपा से वृष और सिंह वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Thursday 06 June daily horoscope in hindi | Patrika News

06 जून 2019 बृहस्पतिवार का दैनिक राशिफल : भगवान विष्णु की कृपा से वृष और सिंह वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Jun 06, 2019 12:41:06 pm

Submitted by:

jitendra verma

06 June 2019 Thursday Taurus and Leo Horoscope, Rashifal, Aaj Ka Rashifal, जानिए 06 जून 2019 दिन बृहस्पतिवार को राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ


इस राशि के जातकों का आज का दिन परिश्रमयुक्त मिला जुला रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी भी विवाद से बचें। शाम का समय अच्छा है।
वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम का लाभ मिलेगा। कई जगहों से धन लाभ की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई बहनों को लाभ होगा।
मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

इस राशि वाले जातकों का आज मन कई दिशाओं में भटकेगा। बुद्धि विवेक से धन लाभ होगा। शाम को धन लाभ की संभावना है।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। सावधानी बरतें अन्यथा तनाव और हानि होगी। धन खर्च होगा। शाम को समय सामान्य होगा।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ की प्रबल संभावना है। मित्रों के सहयोग से व्यापार में बढोत्तरी होगी। ज्ञान प्राप्ति के लिए समय शुभ है।
कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

इस राशि के जातकों के सरकारी कार्य बनेंगे। व्यापार में चारो दिशाओं से बढ़ोत्तरी होगी। शाम के समय लाभ की सूचना मिलेगी।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातकों के लिए आज भाग्य की प्रबलता रहेगी। धार्मिक यात्रा के भाव मन में आएँगे। धर्म कर्म से लाभ होगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी।
वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि के जातकों का समय ठीक नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मंदिर जाने से लाभ होगा।


धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
इस राशि के जातक समय सावधानीपूर्वक गुजारें। मन पर नियंत्रण रखें। बुरी संगत से दूर रहें। हानि हो सकती है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

इस राशि के जातकों का समय रोग कारक है। शत्रुओं से सावधान रहें। भाग्य में कमी होगी। परिश्रम अधिक करना होगा। दिन उलझन भरा रहेगा। शाम का समय शुभ रहेगा।
कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इस राशि के जातक का समय मित्रों के साथ मौज मस्ती में गुजरेगा। अचानक लाभ के योग हैं। शाम को खर्च बढ़ेगा।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि वाले जातकों का आज दिन मिला जुला रहेगा। भविष्य की योजनाएं बनाने में समय गुजरेगा। संतान के साथ समय गुजरेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो