scriptआज का राशिफल 13 जून: भगवान विष्णु की कृपा से कन्या और धनु वाले आज लाभ में रहेंगे, जानिए अपना राशिफल | aaj ka rashifal Thursday 13 June daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 13 जून: भगवान विष्णु की कृपा से कन्या और धनु वाले आज लाभ में रहेंगे, जानिए अपना राशिफल

locationबरेलीPublished: Jun 12, 2019 02:26:44 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

यदि आप सात्विक हैं तो आज आपको लाभ होने वाला है। रस विक्रेता और फैशन डिजायनर को आज विशेष लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
इस राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। शुगर के रोगी विशेष धायण रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि वाले जातक के मित्र आज मौज मस्ती में लगा सकते हैं। खर्चा कम करें। आज आपका धन मित्रों पर और शिक्षा सामग्री पर खर्च हो सकता है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि वाले जातकों को आज समाज सेवा से लाभ होगा। घर गृहस्थी के सामान में धन खर्च होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
इस राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना होगा। परिश्रम का भरपूर लाभ होगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातक आज भाग्य की प्रबलता से तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। पुण्य प्राप्ति के अवसर के साथ ही धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा लेकिन शरीर ढीला रहेगा। शुगर के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि के जातक का आज 12वां चन्द्रमा है। भाग्य आज साथ नहीं देगा। पूर्व में सृजित पुण्यों का क्षय होगा। खर्च बढ़ेगा और रोग परेशान कर सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
इस राशि के जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज बढ़ेगा। शिक्षा परीक्षा के लिए दिन शुभ है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
इस राशि के जातकों के आज सरकारी कार्य बनेंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। संतान के हित में कार्य होंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि के जातक का आज भाग्य साथ देगा। पूर्व में सृजित किए पुण्य आज काम आएँगे। सुख बढ़ोत्तरी होगी। धर्म कर्म में मन लगेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों का चन्द्रमा आज मृत्यु भाव में है। चोट लग सकती है। खर्च बढ़ेगा। संतान आपकी बात नहीं मानेगी।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो