scriptआज का राशिफल 16 मई : भगवान विष्णु की कृपा से सिंह और वृश्चिक वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Thursday 16 May daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 16 मई : भगवान विष्णु की कृपा से सिंह और वृश्चिक वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: May 15, 2019 04:40:21 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातक के आज नसों और नाड़ियों में दर्द बना रहेगा। स्वास्थ्य ढीला रहेगा। आज खर्चा बढ़ेगा। आर्थिक तंगी बनी रहेगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
इस राशि के जातकों को आज बच्चों के लिए धन खर्च करना पड़ेगा। शिक्षा के लिए अच्छा समय है। व्यापार ठीक रहेगा। शाम को खर्चा बढ़ेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज सार्वजनिक कार्यों से धन आने की संभावना है। हल्का तनाव हो सकता है। सरकारी कार्य में देरी होगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातक के लिए आज पूरा दिन ठीक है। आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों के लिए आज व्यापारिक लाभ का दिन है। बुद्धि विवेक से धन लाभ सम्भव है। नौकरों का सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा फिर भी मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस राशि के जातक के लिए आज भाग दौड़ बनी रहेगी। सरकारी कार्यों में उलझन रहेगी। व्यर्थ का खर्च रहेगा। मन परेशान रहेगा। व्यापार में तनाव होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि के जातक के लिए आज पूरा दिन लाभ का है। थोड़े से प्रयास से ही आज धन लाभ होगा। कर्जा भी मिल सकता है। खर्च भी बढ़ेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
इस राशि के जातकों को आज मित्रों के सहयोग से व्यापार में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में समय लगेगा। आज लाभ के योग भी हैं।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज दिन की शुरुआत पूजा पाठ से करें तो दिन शुभ होगा। पूर्व संचित पुण्यों का आज लाभ मिलेगा। शाम को स्थिति लाभकारी होगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। भागदौड़ के साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। तनाव भी हो सकता है। शाम को मंदिर जाएं लाभ होगा और राहत मिलेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य है। माता जी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य बनेंगे। हल्का तनाव भी हो सकता है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो