script18 अप्रैल 2019 बृहस्पतिवार का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन चार राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Thursday 18 April daily horoscope in hindi | Patrika News

18 अप्रैल 2019 बृहस्पतिवार का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन चार राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Apr 18, 2019 11:45:08 am

Submitted by:

jitendra verma

18 अप्रैल 2019 बृहस्पतिवार के दिन ग्रहो के चाल परिवर्तन से सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लिए बन रहा लाभ योग, जानिए आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि के जातकों की प्रसिद्धि में आज कमी आ सकती है। व्यर्थ के खर्च परेशान कर सकते हैं।

वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
इस राशि के जातकों का दिन आज छोटे भाई-बहन और नौकरों के सहयोग से ठीक रहेगा। कड़ी मेहनत करने पर लाभ की स्थिति बनेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
इस राशि के जातकों को आज धन को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। माता जी की कृपा से धन की व्यवस्था हो सकती है। व्यापार मिला जुला रहेगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
इस राशि के जातकों को आज शरीर और बुद्धि ज्यादा चलाने की जरूरत है। बैठ कर कार्य नहीं बनेंगे। आज आलस्य हानि दे सकता है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
इस राशि के जातक को आज भाग दौड़ करने से धन लाभ हो सकता है। आज महिलाओं का सहयोग मिलेगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

इस राशि के जातकों का आज दिन मिला जुला रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।बुद्धि के प्रयोग से लाभ हो सकता है।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातकों का आज व्यापार यात्रा पर निर्भर करेगा। व्यर्थ के खर्चे भी होंगे। कोर्ट कचहरी के कार्य भी निपटाने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpius) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि के जातकों को आज भाग्य की प्रबलता से लाभ हो सकता है। पूर्व में किए गए कार्यों का फल मिलेगा। मित्रों का सहयोग भी रहेगा।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

पूर्व में लिया गया कर्ज आज व्यापार को प्रभावित करेगा। पिता पक्ष से लाभ होगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
इस राशि के जातक का मन आज धर्म कर्म की तरफ झुकेगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
इस राशि के जातकों को कोई रोग परेशान कर सकता है। व्यर्थ का तनाव रहेगा। खर्च बढ़ेगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। संतान के लिए दिन शुभ है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो