scriptaaj ka rashifal 18 जुलाई : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन राशि वालों को होगा बड़ा धन लाभ ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Thursday 18 July daily horoscope in hindi | Patrika News

aaj ka rashifal 18 जुलाई : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन राशि वालों को होगा बड़ा धन लाभ ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Jul 17, 2019 07:23:19 pm

Submitted by:

jitendra verma

aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

aaj ka rashifal

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखमय प्रसिद्धि देने वाला और व्यापार में सामान्य वृद्धि करने वाला रहेगा। सरकारी कार्य में थोड़ी देरी के बाद सफलता मिलेगी।धार्मिक यात्रा भी संभव है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आजका दिन धर्ममय रहेगा। छोटी सी यात्रा हो सकती है। छोटे भाई बहनों और नौकर का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने पुरुषार्थ के बल पर धर्म की प्राप्ति कर सकते हैं।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। उनको प्रत्येक कार्य सावधानीपूर्वक करना चाहिए क्योंकि उनका चंद्रमा मृत्यु भाव में है। भाग्य में कमी रहेगी। आज पूर्व में किए गए कर्मों का फल भी प्राप्त होगा। व्यापार में हानि हो सकती है। जमा धन पूंजी में कमी आएगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य उत्तम और मन प्रसन्न रहेगा। दिमाग में अजीब सी तेजी रहेगी इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाहित जनों को जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। संतान व शिक्षा को लेकर परेशानी में पड़ सकते हैं। आपकी संतान अथवा कोई मित्र आज आपको तनाव दे सकता है ।स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आज दवा पर धन खर्च हो सकता है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। संतान अथवा मित्रों से थोड़ा सावधानी रखें। संतान भाव का स्वामी शनि केतु के साथ है, इस कारण षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को आज व्यापार में सामान्य लाभ होगा परंतु किसी कारणवश थोड़ा सा मानसिक तनाव भी मिलेगा। व्यापार में नई योजना बनेगी। सरकारी सहायता भी आपको मिलना संभव है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। परिश्रम से धन मिलेगा। पूरा दिन धर्म संबंधी कार्यों को करने में बीतेगा। पूर्व संचित कर्मों का भी लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में भी आपकी राशि का स्वामी मंगल अभी नीच स्थिति में है, इसलिए कार्यों को बनने में देरी लगेगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज धन की व्यवस्था को लेकर थोड़ी पीड़ा हो सकती है। बहुत अधिक प्रयास करने पर धन की व्यवस्था होगी। आपको कई प्रकार के मानसिक कष्ट इस समय घेर सकते हैं। आपको केतु शनि और बृहस्पति ग्रह से कष्ट है आप इन के उपाय करें।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वायु विकार से फेफड़ों में कोई कष्ट हो सकता है। आमदनी कम ही रहेगी। मन शांत नहीं रहेगा। शरीर में दर्द रहेगा। आपकी राशि का स्वामी शनि वर्तमान में वक्री है, 18 सितंबर के बाद जब यह मार्गी होगा तब आपके काम में बनने शुरू होंगे। तब तक धैर्य से पूजा पाठ करें।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को आज कोर्ट कचहरी के कार्यों में लाभ हो सकता है। भागदौड़ के बाद आज आपको लाभ हो सकता है। अचानक कोई लाभ भी संभव है। आज खर्चे अधिक होंगे तनाव बना रहेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज व्यापारिक लाभ का दिन है। संतान को लाभ रहेगा। शिक्षा व्यवस्था उत्तम रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो