बरेली

आज का राशिफल 20 जून: भगवान विष्णु की कृपा से धनु और मीन राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJun 19, 2019 / 06:03 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों का आज व्यापार अच्छा चलेगा।भाग्य में वृद्धि होगी और प्रसिद्धि बढ़ेगी। घरेलू काम में आज समय लगेगा। कुल मिलाकर आज आप लाभ की स्थिति में है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों का आज समय भाग्य वर्धक है। पूर्व में किए गए धार्मिक कार्यों का आज आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। छोटे भाई बहन के सहयोग से आपके काम आज बनने की संभावनाएं है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का समय ठीक नहीं है। समय धन हानि वाला है, जमा धन खर्च हो सकता है। धन को लेकर परेशानी रहेगी और कई प्रकार के तनाव हो सकते हैं। ऐसा लगेगा भाग्य साथ नहीं दे रहा है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। बुद्धि विवेक अच्छा काम करेगा।आप अच्छी योजनाएं बना सकते हैं।शरीर में हल्का दर्द रहेगा। आज धन की प्राप्ति कुछ अच्छी नहीं है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज खर्चे वाला दिन है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खर्च अधिक होगा। शत्रु भी कष्ट दे सकते हैं।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा परीक्षा का समय शुभ है। व्यापार में आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। नए सौदे हो सकते हैं। सरकारी नौकरी वाले लोग चैन में रहेंगे। बड़े अफसरों की अनुकूलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज दिन परिश्रम के साथ धन कमाने का है। भाग्य साथ देगा। यदि आप ने पिछले सप्ताह तक कुछ पुण्य के काम किए होंगे तो आज उसका फल भी प्राप्त कर सकते हैं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों का दिन आज कुछ धन प्राप्ति वाला है। उधार के रूप में कुछ धन की प्राप्ति होगी। कर्ज से मुक्ति के लिए भगवान विष्णु की आराधना करें।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों का दिन आज प्रसन्नता भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य की प्राप्ति होगी। गर्मी- सर्दी से शरीर में अब तक की वृद्धि हो सकती है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा और खर्चे वाला है। बहुत ज्यादा प्रयास करने पर थोड़ा धन लाभ होगा। शत्रु से सावधान रहें रोगों से बचे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा है। धन लाभ की काफी संभावनाएं हैं।आपको प्रयास करना चाहिए। संतान और शिक्षा के लिए समय शुभ है। व्यापार में बढोत्तरी होगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.