script25 अप्रैल 2019 बृहस्पतिवार का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज तुला, वृश्चिक, कुम्भ और मीन राशि वालों को होगा लाभ | aaj ka rashifal Thursday 25 April daily horoscope in hindi | Patrika News

25 अप्रैल 2019 बृहस्पतिवार का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज तुला, वृश्चिक, कुम्भ और मीन राशि वालों को होगा लाभ

locationबरेलीPublished: Apr 25, 2019 01:36:11 pm

Submitted by:

jitendra verma

25 अप्रैल 2019 दिन बृहस्पतिवार को ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज तुला, वृश्चिक, कुम्भ और मीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal, Rashifal

rashifal

आज का राशिफल 25 अप्रैल :ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन चार राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि के जातकों का आज दिन आलस्य से भरा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। फ़ालतू खर्च से बचें।
वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि के जातकों का आज चन्द्रमा मृत्य के भाव में है। यात्रा में कष्ट और हानि हो सकती है। धार्मिक यात्रा में हानि।
मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

इस राशि के जातक अनैतिक कार्यों से दूर रहें। चालबाज मित्रों से दूरी बनाएं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
इस राशि के जातकों को आज रोग परेशान कर सकता है। शरीर में दर्द रहेगा। रोग पर धन खर्च होगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

इस राशि के जातक को आज अचानक लाभ होगा। बुरी संगत से दूर रहें। शिक्षा परीक्षा के लिए दिन शुभ नहीं है।
कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

इस राशि के जातक को आज कुछ तनाव हो सकता है। वाहन परेशान करेगा। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। सरकारी कार्य देरी से बनेंगे।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम बहुत अधिक करना होगा। छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा। कर्ज के रूप में धन आ सकता है।
वृश्चिक (Scorpius) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि के जातकों को आज संतान और मित्रों के सहयोग से धन लाभ की संभावना है। धर्म कर्म से लाभ होगा।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

इस राशि के जातकों का आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। धन की चिंता लगी रहेगी।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
इस राशि के जातक को आज धन की चिंता लगी रहेगी। जेब खाली रहेगी। फिजूल खर्च होगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इस राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है। दिया हुआ कर्ज आज वापस मिल सकता है। मित्रों का सहयोग रहेगा।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

इस राशि के जातकों के आज सरकारी कार्य देरी से बनेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। पिता पक्ष से लाभ होगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो