scriptआज का राशिफल 3 जनवरी : ग्रहों की बदली चाल, मेष,कर्क और वृश्चिक वालों को होगा लाभ, जानिए अन्य राशियों का राशिफल | aaj ka rashifal Thursday 3 January dainik horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 3 जनवरी : ग्रहों की बदली चाल, मेष,कर्क और वृश्चिक वालों को होगा लाभ, जानिए अन्य राशियों का राशिफल

locationबरेलीPublished: Jan 02, 2019 06:45:27 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 3 जनवरी : ग्रहों की बदली चाल, मेष,कर्क और वृश्चिक वालों को होगा लाभ, जानिए अन्य राशियों का राशिफल

मेष : इस राशि के जातकों को आज यात्रा से धन लाभ का योग है। वाहन संभाल कर चलाएं और यात्रा के दौरान सावधानी बरते। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण जमा धन खर्च होगा एवं नया धन आएगा। जीवन साथी को कष्ट मिलने की संभावना।
वृष : इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से कला का जीवन पर प्रभाव बढ़ेगा।

मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। शत्रु और रोग परेशान कर सकते है। दवा में धन खर्च होने की संभावना है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण संतान को स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
कर्क: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। शिक्षा और संतान के लिए आज का दिन अच्छा है। शुक्र के राशि परिवर्तन से प्रसिद्धि मिलेगी और धन का लाभ भी होगा।
सिंह : इस राशि के जातक आज नए व्यापार की योजना बनाएंगे। हाथ तंग रहेगा और धन व्यापार में लगेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन व्यापार में बढ़ोत्तरी दिलाएगा । पिता को भी लाभ होगा साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अच्छा है।
कन्या: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम करने का है। परिश्रम से धन का लाभ होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण भाग्य का उदय होगा।

तुला: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में खुशियां आएंगी और धन लाभ का योग भी बन रहा है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण धन लाभ हो सकता है।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से धन खर्च होने की संभावना है।
धनु: इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज के दिन कर्ज बढ़ सकता है। फालतू खर्चे से बचे। शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से जमा धन खर्च हो सकता है। मन को नियंत्रण में रखें।
मकर: इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ है। आज धन का लाभ होगा। संतान को भी सुख मिलेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से आमदनी और व्यापार बढ़ेगा और नौकरी में भी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
कुंभ: इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज सरकारी कार्य बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छा दिन है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण व्यापार में लाभ होगा। पिता की तरफ से लाभ मिलेगा।
मीन: इस राशि के जातकों का समय आज धर्म कर्म में गुजरेगा। पूजा पाठ से लाभ मिलेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से धार्मिक यात्रा से लाभ मिलेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो