scriptआज का राशिफल 30 मई : वृष,कुम्भ और मीन वालों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Thursday 30 May daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 30 मई : वृष,कुम्भ और मीन वालों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: May 29, 2019 07:37:32 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों को आज भागदौड़ करनी पड़ेगी। सुख में कमी आएगी। थोड़ा प्रयास करने पर धन लाभ सम्भव है। कर्ज को लेकर परेशानी हो सकती है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों को आज छोटे भाई बहन के सहयोग से धन लाभ सम्भव है। विवाह योग्य जातकों की आज विवाह की बात चल सकती है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातक की आज भाग दौड़ के बाद व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। सरकारी कार्यों में देरी होगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के आज पुण्य कार्य काम आएँगे। भाग्य के कारण संतान को लाभ होगा। आज आप जीवनसाथी के प्रभाव में रहेंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों का आज चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है। व्यापारिक कार्य प्रभावित होगा। सुख में कमी आएगी। माता की को कष्ट हो सकता है। वाहन में धन खर्च होगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य साथ देगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज कुछ धन लाभ भी सम्भव है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

अगर पूजा पाठ में मन नहीं लग रहा है तो कर्ज, रोग और शत्रु परेशान कर सकते हैं। पिता जी को कष्ट हो सकता है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के पुण्य कार्यों का लाभ उनकी संतान को मिलेगा। शिक्षा परीक्षा के लिए दिन शुभ है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों का आज चौथा चन्द्रमा है। आज आपकी बात खराब होगी। समय पर धन नहीं दे पाएंगे। परेशानी रहेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों को आज परिश्रम अधिक करना होगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आज धन लाभ सम्भव है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज सरकारी नौकरी वालों को कुछ लाभ हो सकता है। व्यापारी वर्ग लाभ में रहेगा। सरकारी कार्य बनेंगे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। संतान को लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाग्य साथ देगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो