scriptआज का राशिफल 02 जुलाई : अमावस्या पर आज वृष और सिंह वाले रहेंगे लाभ में,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Tuesday 02 July daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 02 जुलाई : अमावस्या पर आज वृष और सिंह वाले रहेंगे लाभ में,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Jul 01, 2019 05:40:35 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 02 जुलाई : अमावस्या पर आज वृष और सिंह वाले रहेंगे लाभ में,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के आज सुख में कमी रहेगी। आपकी माता जी का आज स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। वाहन परेशान कर सकता है क्योंकि आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह वर्तमान में नीच अवस्था में है। प्रसिद्धि में भी कमी आएगी परंतु कारोबार ठीक रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज अचानक धन लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। यदि आप बुद्धिमान हैं योग्य हैं तब धन कई प्रकार का और कई रास्तों से आ सकता है। आपके छोटे भाई से आपको सहायता मिलेगी और छोटा भाई लाभ में रहेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों का मन आज धन की व्यवस्थाओं को लेकर चिंतित हो सकता है। शरीर में दर्द रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें आपकी वाणी से किसी दूसरे व्यक्ति को कष्ट हो सकता है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य खराब रह सकता है। शरीर व सिर में दर्द हो सकता है। आज धन हानि का योग है। शत्रु कष्ट दे सकता है। आज का दिन आप सावधानीपूर्वक गुजारे। चंद्रमा जब भी राहु के साथ होगा आपको परेशानी का अनुभव होगा मन परेशान रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों को आज धन प्राप्ति हेतु भाग दौड़ करनी होगी। अचानक धन लाभ की संभावनाएं हैं। आपकी राशि का स्वामी सूर्य राहु के साथ है इसलिए ग्रहण योग भी है परेशानियां भी रहेंगी।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातक के लिए नौकरी को लेकर आज परेशानियां संभव है। व्यापार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। सरकारी कामों में देरी संभव है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों की आज धर्म में रुचि जागृत होगी। पूर्व पुण्य का आज लाभ मिलेगा। व्यापार में कुछ अच्छी सूचनाएं मिलेंगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों का चंद्रमा आज मृत्यु भाव में है, इस कारण कई प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ सकता। शत्रु से सावधान रहें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव हो सकता है। जो जातक विवाहित हैं उनको आज चुप रहना चाहिए वरना झगड़ा और क्लेश की संभावनाएं बनती हैं।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा। रोग परेशान कर सकता है।जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ढीला रहेगा। शत्रु की चालों से सावधान रहें। आपकी राशि का स्वामी शनि 18 सितंबर 2019 को मार्गी होगा तब आपके कुछ काम बनेंगे। तब तक धैर्य रखें।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों की संतान को आज रोग से कष्ट होने की संभावनाएं। शिक्षा में उलझन तथा देरी होगी। कारोबार में सामान्य लाभ रहेगा। मित्रों के बहकावे में ना आए।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज चौथा चंद्रमा है राहु के साथ है अतः मन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। संतान पक्ष /शिक्षा पक्ष को लेकर मन परेशान रह सकता है। 11 अगस्त से आपके कुछ काम बनते नजर आएंगे। तब तक धैर्य बनाए रखें।

प्रस्तुति

पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो