scriptआज का राशिफल 04 जून : शुक्र ने किया राशि परिवर्तन,इन तीन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Tuesday 04 June daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 04 जून : शुक्र ने किया राशि परिवर्तन,इन तीन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Jun 03, 2019 06:14:20 pm

Submitted by:

jitendra verma

शुक्र ग्रह 28 जून तक वृष राशि में ,जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों की आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। धन लाभ के योग हैं। परिश्रम अधिक करना होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण धन लाभ होगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। अचानक लाभ के योग हैं। किसी से भी विवाद न करें। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण खुशहाली आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि वाले जातकों का आज मौज मस्ती और खान पान में धन खर्च होगा। हानि भी हो सकती है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार आएगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण यात्राएं करनी पड़ेंगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। धन लाभ की सम्भावना है और मन परेशान रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण प्रचुर मात्रा में लाभ होगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। लाभ की संभावना है। सरकारी कर्मचारी को यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी कार्य देरी से बनेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण नौकरी में लाभ होगा और व्यापार में बढोत्तरी होगी।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

देवी जी की पूजा करने वाले जबरदस्त लाभ में रहेंगे। भाग्य साथ देगा। धर्म कर्म में रूचि रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण भाग्य साथ देगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों को आज शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा से लाभ होगा। दोपहर बाद मन धर्म कर्म में लगेग। भाग्य सात देगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य हानि हो सकती है और यात्रा करनी पड़ेगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों की दिन की शुरुआत अच्छी होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। दोपहर बाद हानि। चार ग्रह मृत्यु भाव में है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात चल सकती है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज धन हानि की सम्भावना है। लाभ होते होते रह जाएगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। तनाव रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण लाभ में कमी आएगी। कर्ज मिल सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातकों की संतानों के लिए समय अच्छा है। शिक्षा के लिए समय शुभ है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। प्रेम बढ़ेगा और संतान को लाभ होगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातक का आज मन प्रसन्न रहेगा। प्रसिद्धि बढ़ेगी। सरकारी कार्य में देरी होगी। धन लाभ की संभावना है। बुरी संगत से दूर रहें। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण सुख और प्रसिद्धि में बढोत्तरी होगी।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज दिन सामान्य रहेगा। छोटे भाई बहनों को लाभ होगा। मित्रों से अनबन हो सकती है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण छोटे भाई बहनों को लाभ होगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो