scriptआज का राशिफल 09 अप्रैल : बजरंगबली की कृपा से मेष,कर्क और कन्या वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Tuesday 09 April daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 09 अप्रैल : बजरंगबली की कृपा से मेष,कर्क और कन्या वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Apr 08, 2019 07:39:37 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 09 अप्रैल : बजरंगबली की कृपा से मेष,कर्क और कन्या वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के प्रबल योग है। माता जी से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन हानि के योग है। जमा धन खर्च हो सकता है। झगड़े और विवाद से बचे नहीं तो कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा के लिए शुभ नहीं है। बुद्धि विवेक से धन लाभ होगा। मेडिकल लाइन वाले लाभ में रहेंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों को आज सरकारी लाभ के योग है। आज आपका प्रभाव बना रहेगा। पिता पक्ष से लाभ होगा।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस राशि के जातकों के लिए आज भाग्योदय का दिन है। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा। भाग्य प्रबल होने से लाभ मिलेगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस राशि के जातकों के जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। धन हानि की संभावना है। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि के जातकों का आज मन परेशान रहेगा। छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आएगा। विवाद करने से बचें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों को आज पुराना कर्ज परेशान कर सकता है। रोग पर धन खर्च होगा। शत्रु परेशान कर सकता है। हाथ तंग रहेगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होने के योग है। व्यापारी वर्ग लाभ में रहेगा। शिक्षा परीक्षा के लिए दिन शुभ है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। प्रसिद्धि बढ़ेगी। सुख में बढ़ोत्तरी होगी। सरकारी कार्य उलझ सकते हैं। माता जी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। धन प्राप्ति के लिए पराक्रम दिखाने का दिन है। भाग्य साथ देगा। पूर्व के पूजा पाठ से लाभ मिलेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो