script

आज का राशिफल 1 जनवरी : नए साल के पहले दिन मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिए अन्य राशियों का राशिफल

locationबरेलीPublished: Dec 31, 2018 05:53:00 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 1 जनवरी : नए साल के पहले दिन मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिए अन्य राशियों का राशिफल

मेष : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मौज मस्ती में समय नष्ट होगा।

वृष : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी।

कर्क: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज का दिन प्रसिद्धि पाने का है। माता जी के आशीर्वाद से लाभ होगा।
सिंह : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम करने का है। व्यर्थ का खर्च भी हो सकता है। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज के दिन धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाणी का दूसरों पर प्रभाव होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। शनि की ढैया चल रही है, शराब का सेवन न करें।
तुला: इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी और व्यापार से संतुष्टि नहीं मिलेगी।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज खर्च होने का दिन है। शराब पर रुपया खर्च करने से बचे। आज के दिन व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है।
धनु: इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज धन लाभ का योग बन रहा है। यात्रा में कष्ट रहेगा।

मकर: इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ है। पिता से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई दिशा मिलेगी। सरकारी कार्य पूरे होंगे।
कुंभ: इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज भाग्य साथ देगा। आज समय धर्म-कर्म और पूजा पाठ में व्यतीत होगा। पूजा पाठ से लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। खर्च करने से बचे। तनाव रहेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

ट्रेंडिंग वीडियो