बरेली

आज का राशिफल: आज वृष और मीन राशि पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिए अन्य राशियों का हाल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीDec 10, 2018 / 06:41 pm

jitendra verma

मेष : इस राशि के जातकों के लिए सरकारी कार्य में बाधा आ सकती है लेकिन कार्य पूर्ण होंगे। घर परिवार में कुछ अच्छा होगा।
वृष : इस राशि पर आज बजरंगबली की कृपा रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा। पूर्व में किए गए पुण्य का आज फल मिलेगा।

मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। धन खर्च होने का योग है। आज के दिन यात्रा का भी योग बन रहा है।
कर्क: जीवनसाथी के विचारों में समय व्यतीत होगा साथ ही जीवनसाथी से विवाद भी हो सकता है।

सिंह: इस राशि के जातकों को आज के दिन रोग पर धन खर्च करना पड़ सकता है। शत्रु से तनाव मिलने की सम्भावना है और खर्च बढ़ेगा
कन्या: आज आपका समय बच्चों एवं मित्रों के साथ व्यतीत होगा। आपस में प्रेम बढ़ेगा।

तुला: आज के दिन आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार या नौकरी स्थल पर कुछ समय के लिए तनाव होगा।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज के दिन उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रयास करने पर धन प्राप्ति के भी योग है।

धनु: आज के दिन इस राशि के जातकों को अचानक धन मिलने की सम्भावना है। धन मांगने वालों का भी सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
मकर: आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। शरीर में हल्का दर्द रहेगा।

कुंभ: इस राशि के जातकों का आज के दिन खर्चा बढ़ेगा, बेमन से यात्रा करनी पड़ सकती है। जमा धन की हानि भी हो सकती है।
मीन: आज के दिन इस राशि के जातकों पर भगवान बजरंगबली की कृपा रहेगी। अच्छा लाभ होने की संभावना है। धन का लाभ होगा और नौकरी में कुछ अच्छा होगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.