scriptआज का राशिफल 15 जनवरी : सूर्य देवता ने किया राशि परिवर्तन, इन राशि वालों की खुल गई किस्मत, जानिए सभी राशियों का राशिफल | aaj ka rashifal Tuesday 15 January dainik horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 15 जनवरी : सूर्य देवता ने किया राशि परिवर्तन, इन राशि वालों की खुल गई किस्मत, जानिए सभी राशियों का राशिफल

locationबरेलीPublished: Jan 14, 2019 06:23:17 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 15 जनवरी : सूर्य देवता ने किया राशि परिवर्तन, इन राशि वालों की खुल गई किस्मत, जानिए सभी राशियों का राशिफल

मेष : इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। पिता पक्ष से लाभ मिलेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण शिक्षा में कमी रहेगी।

वृष : इस राशि के जातकों को आज कर्ज वाले परेशान कर सकते है। फ़ालतू खर्च बढ़ेगा और किसी को धन भी देना पड़ सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से माता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है।व्यापार में लाभ होगा। सरकारी कार्य बनेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण पराक्रम में कमी आएगी।

कर्क: इस राशि के जातकों का आज जीवन साथी से मामूली विवाद हो सकता है लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से लाभ भी होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से धन के लिए जीवन साथी पर निर्भर रहना पड़ेगा।
सिंह : इस राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। पूजा पाठ से लाभ होगा। आज के दिन मंदिर जरूर जाएं। सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
कन्या: इस राशि के जातकों को आज तनाव हो सकता है और यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मित्रों की सलाह की जगह स्वयं निर्णय लें। सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से मित्र असंतुष्ट हो सकते हैं।
तुला: इस राशि के जातको को आज हल्का तनाव हो सकता है। घरेलू काम काज निपटाने पड़ेंगे। आज के दिन जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से पब्लिक सैक्टर से लाभ होगा।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। अनचाहे खर्च होंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से पराक्रम से व्यापार में लाभ होगा।

धनु : इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन धन लाभ के भी योग है। सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से भाग्य से धन आएगा और वाणी में स्पष्टता रहेगी।
मकर: इस राशि के जातकों को आज थोड़ा तनाव रहेगा। घर के काम निपटाने पड़ेंगे। यात्रा का भी योग बन रहा है। सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ: इस राशि वाले जातकों को आज पराक्रम से लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी और यात्रा का भी योग बन रहा है। सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से जीवन साथी से मन मुटाव हो सकता है।
मीन: इस राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से लाभ मिलेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो