scriptआज का राशिफल 16 अप्रैल : शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, इन चार राशि वालों की खुल रही है किस्मत,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Tuesday 16 April daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 16 अप्रैल : शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, इन चार राशि वालों की खुल रही है किस्मत,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Apr 15, 2019 04:54:52 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 16 अप्रैल : शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, इन चार राशि वालों की खुल रही है किस्मत,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मित्रों के सहयोग से स्थिति लाभकारी रहेगी। गलत संगत से दूर रहें। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण खर्च बढ़ेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार में भागदौड़ बनी रहेगी। यात्रा करनी पड़ सकती है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण बुद्धि विवेक से धन लाभ होगा। संतान को कष्ट हो सकता है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों को आज धन प्राप्ति के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सरकारी कार्य बनेंगे और पिता पक्ष से लाभ होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण मित्रों से लाभ होगा। स्त्री से हानि हो सकती है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों के लिए आज कुछ धन प्राप्ति के योग है। भाग्य का भी साथ मिलेगा। धर्म में रूचि बढ़ेगी। शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से यश और लाभ में बढ़ोत्तरी होगी।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातक का आज मन प्रसन्न और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छठी इंद्री जागृत रहेगी घटना का पहले से आभास होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे और व्यापार में हानि हो सकती है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों को आज लाभ में कमी रहेगी। लाभ मिलते मिलते रह जाएगा। धन हानि भी सम्भव है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण भाग्य प्रबल रहेगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग है। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी।सरकारी कार्य पूरे होंगे। शिक्षा के लिए भी दिन शुभ है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों के व्यापार में बढोत्तरी होगी।संतान प्राप्ति के योग है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण मित्रों का साथ मिलेगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। सार्वजनिक क्षेत्र से लाभ होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण पब्लिक सैक्टर से लाभ होगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव रहेगा। भाग दौड़ करनी होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। व्यापार में लाभ कम होगा।प्रसिद्धि बढ़ेगी। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण संतान और छोटे भाई बहन लाभ में रहेंगे।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेग। दिन सामान्य रहेगा। धन प्राप्ति के भी योग है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण भाग्य साथ देगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण मन प्रसन्न रहेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो