बरेली

aaj ka rashifal 16 जुलाई : हनुमान जी की कृपा से आज वृश्चिक और कुंभ राशि वाले विशेष लाभ में रहेंगे, जानिए आपका राशिफल

aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJul 15, 2019 / 07:27 pm

jitendra verma

rashifal

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन धर्म में वृद्धि करने वाला है। मन धर्म में लगेगा। पूजा पाठ से लाभ होगा। पूर्व में किए गए पुण्य आज अपना फल आपको प्रदान करेंगे।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। चंद्रमा मृत्यु वाले भाव में है। व्यापारिक कार्यों में धन हानि और मानसिक कष्ट हो सकता है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा हुआ हो सकता है। विभिन्न प्रकार की अलग-अलग किस्म की परेशानियां आज आपको परेशान करेंगी। अत्याधिक तनाव के कारण कोई भी गलत फैसला ना लें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को आज रोगों के वजह से परेशानी हो सकती है। जिन रोगियों को शुगर की समस्या है उन्हें आज विशेष ध्यान रखना चाहिए। छिपा हुआ रोग और छिपे हुए शत्रु से पीड़ा मिल सकती है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए ठीक है। आज आपको अचानक लाभ हो सकता है। जिनका व्यवसाय संगीत क्षेत्र से संबंधित है वह विशेष लाभ में रहेंगे।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा तनाव भरा हो सकता है। नौकरी स्थल पर अपने उच्च अधिकारियों से बहस ना करें। व्यापार में भी ग्राहक से नरम बर्ताव करें।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम से भरा हुआ रहेगा। पूर्व में किए गए पुण्य आज लाभ देंगे। आज मन में प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति का दिन है। पूर्व में दिया गया उधर आज आपको वापस मिल सकता है। कोई छोटी धार्मिक यात्रा भी हो सकती। देवी की पूजा पाठ से आपको धन लाभ होने की संभावनाएं हैं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा और तनाव भरा है। मन बेचैन रहेगा। फिर भी दैवीय कृपा से कुछ ऐसा होगा जिसका आपको लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ना लें। अभी आप पर पारिवारिक जिम्मेदारियां बहुत हैं।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज कोर्ट कचहरी के काम निपटाने का दिन है। पूर्व में किए गए पुण्य आज आपको लाभ देंगे।आज आमदनी कम और खर्च अधिक रहेगा। बिना पढ़े आज किसी भी कागज पर हस्ताक्षर ना करें, वरना भविष्य में परेशानी होगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ वाला है। कोई जरूरी नहीं है धन लाभ हो, जीवन के अन्य लाभ भी हो सकते हैं। आने वाले कुछ समय में आपके व्यापारिक लाभ बढ़ेंगे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज सरकारी काम निपटाने का दिन है हालांकि कामों में उलझने और काम में देरी भी होगी। आज संतान से कोई परेशानी हो सकती है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / aaj ka rashifal 16 जुलाई : हनुमान जी की कृपा से आज वृश्चिक और कुंभ राशि वाले विशेष लाभ में रहेंगे, जानिए आपका राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.