script19 फरवरी 2019 मंगलवार का राशिफल : आज इन राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिए आज का राशिफल | aaj ka rashifal Tuesday 19 February dainik horoscope in hindi | Patrika News

19 फरवरी 2019 मंगलवार का राशिफल : आज इन राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिए आज का राशिफल

locationबरेलीPublished: Feb 19, 2019 11:50:49 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

19 फरवरी 2019 मंगलवार को बजरंगबली की कृपा और आशीर्वाद से इन राशि वालो की बदलेगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 19 फरवरी : आज इन राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा,जानिए आज का राशिफल

मेष (Aries)

इस राशि के जातकों को आज सुबह कुछ तनाव हो सकता है। आज शिक्षा, व्यवसाय और प्रतियोगिता के लिए अच्छा दिन है। लाभ होगा।

वृष (Taurus)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। सुबह 11 बजे तक परिश्रम अधिक करना होगा। उसके बाद व्यवसाय और सरकारी कार्य के लिए दिन शुभ है।
मिथुन (Gemini)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। सुबह धन को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। 11 बजे के बाद भाग्य साथ देगा और लाभ होगा।
कर्क (Cancer)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धन प्राप्ति के लिए भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।

सिंह (Leo)
इस राशि के जातकों को आज सुबह कुछ तनाव हो सकता है। दिन सामान्य रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा और बुद्धि विवेक से लाभ होगा।

कन्या (Virgo)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। धन आने के साथ खर्च भी होगा। आज तनाव हो सकता है और खर्च बढ़ेगा।
तुला (Libra)

इस राशि के जातकों की आज पिता से अनबन हो सकती है। सरकारी काम बाधा के बाद पूरे होंगे। शाम को लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpius)

इस राशि के जातकों का आज पूजा पाठ में मन नहीं लगेगा। सरकारी कार्य बनेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी और पिता से लाभ प्राप्त होगा।
धनु (Sagittarius)

इस राशि के जातकों का आज सुबह 11 बजे तक धन की चिंता सताएगी। उधार वाले परेशान कर सकते है। 11 बजे के बाद भाग्य साथ देगा। शुभ रहेगा।

मकर (Capricornus)
इस राशि के जातकों का आज जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। खर्च बढ़ेगा। थोड़ा तनाव भी हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)

इस राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि-विवेक से लाभ सम्भव है।
मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों को आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के भी योग है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो