script

आज का राशिफल 23 अप्रैल : हनुमान की कृपा से कर्क,कन्या और मकर वाले रहेंगे लाभ में,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Apr 22, 2019 04:35:27 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 23 अप्रैल : हनुमान की कृपा से कर्क,कन्या और मकर वाले रहेंगे लाभ में,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों का चन्द्रमा आज मृत्यु भाव में हैं। तनाव रहेगा और खर्च बढ़ेगा। विवाद और झगड़े में हार हो सकती हैं।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों का आज नीच का चन्द्रमा गुरु ग्रह के साथ है। बुजुर्गों की सेवा करें।दिन सामान्य शुभ रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज तनाव न करें। किसी भी विवाद से बचें। झगड़े में हार हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते है। सरकारी कार्य नहीं बनेंगे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। उतार चढ़ाव के बाद व्यापार में लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा पाठ करें।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातक को आज तनाव हो सकता है। व्यापार में बढ़ोत्तरी सम्भव है। बुजुर्गों के सहयोग से लाभ होगा। यात्रा में हानि हो सकती है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातक के लिए आज परिश्रम करने का दिन है। कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ होगा। भाग्य साथ देगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों का आज दिन मिला जुला रहेगा। बीमार व्यक्ति की सहायता करनी पड़ेगी। आज धन लाभ होगा लेकिन प्राप्त धन चला जाएगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। मित्रों से सहयोग की आशा न करें।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों को आज तनाव हो सकता है। भागदौड़ करनी पड़ सकती है। प्रतिष्ठा में कमी आएगी। जेब खाली रहेगी। कोर्ट कचहरी से बचे।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातक के मित्र सहयोग नहीं करेंगे लेकिन ऐसी व्यवस्था बनेगी कि सहयोग करना पड़ेगा। कड़ी मेहनत के बाद लाभ होगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सरकारी व्यक्ति नाराज होगा फिर कड़ी मेहनत के बाद लाभ होगा। दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इस राशि के जातकों को आज पूजा पाठ से लाभ होगा। मेहनत बहुत अधिक करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रहेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो