script

आज का राशिफल 25 दिसंबर: आज बजरंगबली की कृपा से कन्या और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सिंह और धनु वाले रहें सावधान

locationबरेलीPublished: Dec 24, 2018 06:38:25 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 25 दिसंबर: आज बजरंगबली की कृपा से कन्या और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सिंह और धनु वाले रहें सावधान

मेष : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। प्रसिद्धि मिलेगी तो तनाव भी मिल सकता है। माता जी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृष : इस राशि के जातकों के लिए आज मेहनत करने का दिन है। कड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा। छोटे भाई और बहन का सहयोग रहेगा।

मिथुन: इस राशि के जातकों पर आज हनुमान की कृपा रहेगी। अचानक धन लाभ का योग है। कमीशन के काम में फायदा होगा। गले का रोग परेशान करेगा।
कर्क: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन अनैतिक कार्य को भटकेगा। धूर्त लोगों की संगति से बचें। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

सिंह : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज के दिन व्यर्थ का खर्च हो सकता है। यात्रा करनी पड़ सकती है। कोर्ट -कचहरी और कर्ज से आज बचें
कन्या: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। आज अतिरिक्त धन प्राप्ति के योग बन रहें है। अचानक धन का लाभ हो सकता है। कमीशन , शेयर और ट्रांसपोर्ट के कार्य में लाभ प्राप्त होगा।
तुला: आज समय सरकारी कार्यों में व्यतीत होगा। काफी उलझने के बाद देरी से कार्य बनेगा।

वृश्चिक : आज दिन की शुरुआत मंदिर जा कर करें। आज धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। आज देरी से भाग्य साथ देगा।
धनु: इस राशि के जातकों को आज अपना ख्याल रखना है। यात्रा पर विशेष सुरक्षा की जरूरत है। आज के दिन तनाव मिल सकता है और चोट भी लग सकती है।

मकर: इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आचरण की पवित्रता बनाए रखें
कुंभ: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। समय कष्टकारक है। रोग, कर्ज और शत्रु परेशान कर सकते हैं।

मीन: इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। बुरी संगत से बचें।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

ट्रेंडिंग वीडियो