script

आज का राशिफल 25 जून:हनुमान जी की कृपा से आज वृष और मिथुन वालों को होगा लाभ , जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Jun 24, 2019 05:42:43 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 25 जून:हनुमान जी की कृपा से आज वृष और मिथुन वालों को होगा लाभ , जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों का आज 12वां चंद्रमा है। खर्चा और तनाव बढ़ेगा।मन परेशान रहेगा। यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सुख सुविधाओं में कमी रहेगी। माताजी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। वाहन आज परेशान कर सकता है। घर से पूजा पाठ करके निकले। भाग्य में कमी महसूस होगी। व्यापारिक कार्य बढ़ेंगे।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ वाला है। व्यापार में धन की प्राप्ति होगी। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों का आज सरकारी कामों के लिए समय शुभ रहेगा। अफसरों का सहयोग रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। डूबा हुआ फंसा हुआ धन आज मिल सकता है, थोड़ा प्रयास करना चाहिए।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को आज धर्म कर्म से लाभ अर्जित होगा। मन धर्म की ओर बढ़ेगा। पूर्व में किए गए पुण्य से आज आपको लाभ होगा। शत्रु नष्ट होंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों को आज हानि हो सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ करनी होगी। संतान के लिए समय शुभ है। मित्र साथ देंगे।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज समय सामान्य शुभ है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात आज चलेगी। विवाहिता को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ की स्थिति सामान्य है।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का समय बहुत उत्तम नहीं है। सरकारी कामकाज में आज देरी हो सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें काम में सफलता मिलेगी। कारोबार थोड़ा मंदा रहेगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग रहेगा। परिश्रम अधिक करना होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। मित्र मदद करें। शिक्षा इत्यादि सामान्य है।धन की स्थिति भी सामान्य है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)


धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन हल्का तनाव वाला और खर्च वाला हो सकता है। शरीर में सुस्ती रहेगी। थोड़ा सा लाभ भी सम्भव है। वाहन- भवन- माताजी पर धन खर्च हो सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम से न्याय पूर्वक धन लाभ होगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात चलेगी। छोटे भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। छोटी यात्रा की भी संभावना बनती है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ का दिन है। यदि थोड़ा बुद्धि का प्रयोग करें तो अच्छा लाभ हो सकता है। वाणी का प्रभाव बना रहेगा। खानदान का सहयोग मिलेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा परीक्षा भी सामान्य शुभ। संतान को लाभ मिले।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

ट्रेंडिंग वीडियो