scriptआज का राशिफल 03 जुलाई : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन दो राशि वालों की खुलेगी किस्मत,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Wednesday 03 July daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 03 जुलाई : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन दो राशि वालों की खुलेगी किस्मत,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJul 02, 2019 / 07:06 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य और मिलाजुला रहेगा। सुख में कमी आएगी। धन को लेकर चिंता हो सकती है। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति का दिन है। कई दिशाओं से और कई प्रकार से धन लाभ हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा परंतु शरीर में दर्द बना रहेगा। धन प्राप्ति की दिशा में सावधानी बरतें आपका मन बहक सकता है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का आज मन व शरीर पीड़ित रहेगा। तनाव हो सकता है। रोग से कष्ट हो सकता है। खर्चा अधिक होगा और जेब खाली रहेगी।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों को आज कई प्रकार से लाभ हो सकता है। जो व्यापारी ट्रांसपोर्टर हैं फैशन वस्त्र के विक्रेता हैं, अथवा मिठाई के व्यवसाय से जुड़े हैं वह आज अच्छे लाभ में रहेंगे।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज व्यापारिक के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। व्यापार औसत दर्जे का रहेगा। नौकरी वाले लोग अपनी जगह पर खुश नहीं रहेंगे। दिन लगभग सामान्य सा ही बीतेगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के आज पूर्व में किए गए पुण्य फलित होंगे। सरकारी काम देरी से होंग ,परंतु आप लाभ में रहेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आज व्यापार और स्वास्थ्य दोनों के लिए ठीक नहीं है। हानि परेशानी के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें चोट लग सकती है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)


धनु राशि के जातकों का आज मन उलझन से भरा रहेगा। नव युवा पीढ़ी अर्थात नौजवान मौज मस्ती में समय अपना व्यतीत करेंगेम जिसके कारण भविष्य में तनाव मिल सकता है। आज शरीर में वायु विकार के कारण दर्द बना रहेगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य ढीला रहेगा। बदन में दर्द आंखों में नींद, आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान पर भी नियंत्रण बनाए रखें। किसी से झगड़ा ना करें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को आज शिक्षा के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी।मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में सामान्य लाभ होगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों का आज घर में क्लेश हो सकता है। आपकी माता जी को तनाव हो सकता है बहन आपको परेशान कर सकती है। प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है इसलिए दिन की शुरुआत मंदिर जाकर करें।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 03 जुलाई : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन दो राशि वालों की खुलेगी किस्मत,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो