scriptआज का राशिफल 08 मई : आज वृष और मिथुन वालों को होगा बड़ा धन लाभ,वृश्चिक वाले रहें सावधान,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Wednesday 08 May daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 08 मई : आज वृष और मिथुन वालों को होगा बड़ा धन लाभ,वृश्चिक वाले रहें सावधान,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: May 07, 2019 08:37:53 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

आज का राशिफल 08 मई : आज वृष और मिथुन वालों को होगा बड़ा धन लाभ,वृश्चिक वाले रहें सावधान,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना होगा। किसी भी विवाद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
इस राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के योग हैं। बाहरी क्षेत्रों से धन आएगा। जो धन आज प्राप्त होगा वो चला जाएगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। प्रसिद्धि बढ़ेगी। धन लाभ की संभावना है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों का आज 12वां चन्द्रमा है। अनैतिक कृत्यों से बचें। कोर्ट कचहरी से बचें। सरकारी कार्य बनेंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों को आज प्रचुर मात्रा में धन लाभ की संभावना है । व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पुलिस-प्रशासन में लगे व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। स्थान परिवर्तन की बात चलेगी। छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातक का आज भाग्य साथ देगा। पूजा पाठ से लाभ होगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा। तंत्र मंत्र में रूचि रहेगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातक का चन्द्रमा आज मंगल और राहु के साथ मृत्यु भाव में है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उथल पथल वाला है। जीवनसाथी के सहयोग से समस्या का हल होगा। संतान से मदद मिलेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अपनी प्रतिष्ठा को बचाए। धूर्त व्यक्ति आपको षड्यंत्र में उलझाने का प्रयास कर सकता है। शनि की कृपा से बचेंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातकों का आज मित्र भाव में राहु मंगल के साथ है। बुरी संगत से दूर रहें। जुआ और सट्टे से दूर रहें। आज अचानक लाभ हो सकता है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों को आज माता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। सरकारी कार्य में देरी होगी। राजनीतिक कार्य बनेंगे।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो