script10 अप्रैल 2019 बुधवार का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज मेष, कर्क और मकर वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Wednesday 10 April daily horoscope in hindi | Patrika News

10 अप्रैल 2019 बुधवार का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज मेष, कर्क और मकर वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Apr 10, 2019 11:27:26 am

Submitted by:

jitendra verma

आज 10 अप्रैल 2019 बुधवार को ग्रहो की चाल से मेष, कर्क और मकर राशि वालों के लिए बन रहा धनलाभ का योग, जानिए आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के प्रबल योग है। श्रम करने से अधिक लाभ अर्जित होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि के जातकों को आज कर्ज चुकाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।आज मन प्रसन्न रहेगा। बुद्धि और विवेक से दिन अच्छा गुजरेगा।
मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

इस राशि के जातकों को आज लाभ मिलते मिलते रह जाएगा। हानि हो सकती है। व्यर्थ का तनाव और भाग दौड़ रहेगी। आज जमा धन पूँजी से कुछ धन जा सकता है।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। आज मित्रों और संतान का सहयोग मिलेगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
इस राशि के जातकों के लिए आज सरकारी कार्यों को निपटाने का दिन है। अफसर आपकी बात सुनेंगे। कार्य पूरे होंगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

इस राशि के जातकों को पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा। मंदिर जाने से मन शांत रहेगा। पूजा पाठ बढ़ा दें।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातकों को आज यात्रा में कष्ट हो सकता है। पिता को लेकर परेशान हो सकते हैं। सरकारी नौकरी वालों का मन प्रसन्न नहीं रहेगा।
वृश्चिक (Scorpius) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपके भाग्य से आज जीवनसाथी को लाभ होगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
इस राशि के जातकों की संतान को आज कष्ट हो सकता है। शिक्षा के लिए दिन शुभ नहीं है। कर्ज और चिंता बढ़ेगी। शत्रु से कष्ट मिल सकता है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
इस राशि के जातकों को आज संतान का सहयोग मिलेगा। मित्र आज साथ देंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षा के लिए दिन शुभ है। सुख में बढ़ोत्तरी होगी।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
इस राशि के जातकों को आज नौकरों की वजह से कुछ तनाव हो सकता है। छोटे भाई बहन के किसी कार्य से मन परेशान रहेगा। नौकरी के लिए दिन शुभ है। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

इस राशि के जातक आज परिश्रम करने पर लाभ में रहेंगे। आज भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म कर्म से लाभ होगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो