scriptआज का राशिफल: मेष,मिथुन, सिंह राशि वालों को मिलेगी सफलता, वृष, कन्या वाले रहें सावधान,जानिए अन्य राशियों का हाल | aaj ka rashifal Wednesday 19 december dainik horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल: मेष,मिथुन, सिंह राशि वालों को मिलेगी सफलता, वृष, कन्या वाले रहें सावधान,जानिए अन्य राशियों का हाल

locationबरेलीPublished: Dec 18, 2018 08:20:51 pm

Submitted by:

jitendra verma

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

aaj ka rashifal

आज का राशिफल: मेष,मिथुन, सिंह राशि वालों को मिलेगी सफलता, वृष, कन्या वाले रहें सावधान,जानिए अन्य राशियों का हाल

मेष : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी है। जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा और दिन मौज मस्ती में गुजरेगा।

वृष : इस राशि के जातकों को आज तनाव रहेगा। कोई चिंता लगी रहेगी। आज खर्च का दिन है। इलाज में धन खर्च हो सकता है।
मिथुन: इस राशि के जातकों को आज मित्रों की मदद से लाभ प्राप्त होगा। दिन प्रसन्नता से गुजरेगा। धर्म-कर्म से लाभ मिलेगा।

कर्क: इस राशि के जातकों को आज व्यापारिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में भी क्लेश हो सकता है। शाम अच्छी गुजरेगी।
सिंह : आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पूर्व में किए गए पुण्य आज काम आएँगे।

कन्या: इस राशि के जातकों को आज धन की व्यवस्था को लेकर तनाव रहेगा। यात्रा करनी पड़ सकती है और कष्ट भी मिल सकता है।
तुला: इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिन प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज व्यर्थ का खर्च करना पड़ सकता है। रोग और शत्रु पीड़ा दे सकते हैं। इस राशि पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है इस लिए शराब का सेवन न करें इससे कर्ज हो सकता है।
धनु: इस राशि के जातकों को आज मित्रों के सहयोग से लाभ हो सकता है। समय अच्छा व्यतीत होगा।

मकर: आज काम में अव्यवस्था रहेगी। फिर भी थोड़े तनाव के बाद लाभ मिल सकता है।
कुंभ: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम करने का है। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे लाभ होगा। आज के दिन पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा।

मीन: आज का दिन लाभ का है। रुपया आएगा लेकिन वापस भी जा सकता है। आज यात्रा का भी योग बन रहा है। अगर उधार दिया है तो देरी से मिलेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो