script20 फरवरी 2019 बुधवार का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज तुला और वृश्चिक वालों को होगा लाभ, मीन वाले रहें सावधान, जानिए अन्य राशियों का हाल | aaj ka rashifal Wednesday 20 February dainik horoscope in hindi | Patrika News

20 फरवरी 2019 बुधवार का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज तुला और वृश्चिक वालों को होगा लाभ, मीन वाले रहें सावधान, जानिए अन्य राशियों का हाल

locationबरेलीPublished: Feb 20, 2019 11:44:18 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

20 फरवरी 2019 बुधवार को ग्रहों की बदलती चाल से तुला और वृश्चिक वालों को होगा लाभ, मीन राशि वालो को रहना होगा सावधान, जानिए सभी राशियों का राशिफल और कैसा रहेगा आपका दिन

मेष (Aries)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। छात्रों और व्यापारियों को आज लाभ होगा।

वृष (Taurus)

इस राशि के जातकों के व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। कड़ी मेहनत से प्रसिद्धि मिलेगी। वाहन चलाने वालों को फायदा होगा। थोड़ा तनाव हो सकता है।
मिथुन (Gemini)

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। बुद्धि और भाग्य के संगम से आज लाभ सम्भव है। पूजा पाठ करें।

कर्क (Cancer)

इस राशि के जातकों को आज मुनाफा मिलने की संभावना बनेगी लेकिन मुनाफा नहीं होगा। यात्रा से लाभ होगा। सूर्य आराधना करने से लाभ होगा।
सिंह (Leo)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या (Virgo)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। तनाव और खर्च बढ़ेगा। कर्ज और मर्ज से परेशानी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ सकते है।
तुला (Libra)

इस राशि के जातकों को आज लाभ होने का प्रबल योग है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा के लिए दिन अच्छा है। सूर्य की उपासना से लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpius)
सरकारी नौकरी वालों के लिए आज का दिन उत्तम है। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius)

इस राशि के जातकों का आज भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा। कर्ज बना रहेगा।
मकर (Capricornus)

इस राशि के जातकों को आज व्यर्थ में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज भाग्य का साथ मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)

इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों को आज शत्रु से कष्ट मिल सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज सावधान रहें। व्यर्थ के खर्च बढ़ेंगे। दवा में धन खर्च हो सकता है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो