बरेली

आज का राशिफल 20 मार्च : होलिका दहन के पहले चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत, जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीMar 19, 2019 / 02:15 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
इस राशि के जातकों का दिन सामान्य है। खर्च बढ़ेगा। रात्रि में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
इस राशि के जातकों को आज तनाव का सामना करना पड़ेगा। भाग दौड़ के बाद लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से धन की प्राप्ति सम्भव है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
इस राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना होगा। तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ का दिन है। अगर प्रयास करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। नशा न करें।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा लेकिन स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। खाने को लेकर सजग रहें।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस राशि के जातकों का आज 12वां चन्द्रमा है। आज तनाव का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। हाथ तंग रहेगा। रात्रि 10 के बाद सामान्य रहेगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापारियों के लिए आज लाभ का दिन है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रात्रि 10 के बाद घर में रहें तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। घरेलू कार्य में दिन बीतेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। यदि कर्ज लिया है तो विशेष पूजा पाठ करें।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों के लिए मन परेशान रहेगा। रात्रि 10 बजे के बाद भाग्य साथ देगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातक को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज धन लाभ के भी योग है। रात्रि 10 बजे के बाद घर पर ही रहें।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। आर्थिक तंगी रहेगी। रात्रि 10 बजे के बाद सामान्य होगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 20 मार्च : होलिका दहन के पहले चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत, जानिए आपका राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.