scriptबरेली की वोटर लिस्ट से कटा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम | actress priyanka chopra name removed from voter list of bareilly | Patrika News

बरेली की वोटर लिस्ट से कटा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम

locationबरेलीPublished: Nov 08, 2017 08:24:34 pm

निकाय चुनाव से पहले शहर के एक युवक ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की थी।

priyanka chopra

priyanka chopra

बरेली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां का नाम बरेली की वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। नगर निगम की वोटर लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम शामिल था। निकाय चुनाव से पहले शहर के एक युवक ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की थी। इसके बाद जिला प्रशासन को इसकी जानकारी हुई। युवक की शिकायत पर जिला प्रशासन ने ब्लॉक लेवल ऑफिसर को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

वोटर लिस्ट से नाम हटा गया
डीएम के. आर विक्रम सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम नगर निगम की वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। डीएम ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा के पिता स्वर्गीय कर्नल अशोक चोपड़ा ने जिला प्रशासन को साल 2012 में एक पत्र के जरिए इसकी सूचना दी थी कि उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो चुका है। उसके बावजूद भी इनका नाम वोटर लिस्ट में था।

काफी दिनों से बंद पड़ा है प्रियंका का घर
बरेली के कुंवरपुर मोहल्ले के भाग संख्या 403 प्रियंका चोपड़ा का नाम 234वें और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम मतदाता सूची में 226वें नंबर पर दर्ज था। जबकि प्रियंका चोपड़ा अब वहां नहीं रहती हैं। उनका घर भी काफी दिनों से बंद पड़ा है। निकाय चुनाव से पहले मोहल्ले के एक युवक ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की थी।

17 साल पहले छोड़ा बरेली शहर
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार को बरेली शहर छोड़े 17 साल हो चुके हैं। प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम मुंबई की वोटर लिस्ट दर्ज है। कानून के मुताबिक पूरे देश में केवल एक जगह ही वोटर लिस्ट में नाम हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो