scriptप्रमुख प्रत्याशियों के बाद नोटा बना मतदाताओं की पहली पसंद | After leading candidates Nota first choice of voters | Patrika News

प्रमुख प्रत्याशियों के बाद नोटा बना मतदाताओं की पहली पसंद

locationबरेलीPublished: May 25, 2019 02:24:11 pm

Submitted by:

jitendra verma

मंडल में अधिकाँश प्रत्याशी नोटा से भी कम वोट पाए

After leading candidates Nota first choice of voters

प्रमुख प्रत्याशियों के बाद नोटा बना मतदाताओं की पहली पसंद

बरेली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इस बार के चुनाव में प्रमुख प्रत्याशियों को छोड़ दिया जाए तो अधिकाँश प्रत्याशी नोटा से भी हार गए यानि उनकी जगह मतदताओं ने नोटा का प्रयोग किया। बरेली मंडल की पाँचों लोकसभा सीट पर भाजपा,सपा,बसपा और कांग्रेस के बाद मतदाताओं की पसंद नोटा ही रहा है। पीलीभीत में नोटा तीसरे नंबर पर रहा तो बदायूं और आंवला में नोटा चौथे नंबर पर आया तो बरेली और शाजहांपुर में नोटा पांचवे स्थान पर रहा।
पीलीभीत रहा नंबर एक
नोटा की बात करें तो पीलीभीत लोकसभा सीट पर नोटा का प्रयोग सबसे अधिक लोगों ने किया यहां पर 9937 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया और भाजपा और सपा के बाद सबसे अधिक वोट नोटा को मिले। आंवला में 9198 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया और यहाँ पर नोटा को शिवपाल यादव की पार्टी के प्रत्याशी से ज्यादा वोट मिले। शाजहांपुर में भी नोटा को काफी लोगों ने पसंद किया और यहाँ पर 9037 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इसी तरह बदायूं में 8606 प्रत्याशियों ने नोटा का प्रयोग किया।
बरेली में नहीं रास आया नोटा

मंडल की चार सीटों पर तो लोगों ने जमकर नोटा दबाया लेकिन बरेली सीट पर नोटा का प्रयोग कम ही लोगों ने किया। बरेली में अन्य सीटों के मुकाबले नोटा को बहुत कम वोट मिले। यहाँ पर नोटा पांच हजार जा आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया और नोटा को महज 3824 वोट मिले। हालाँकि बरेली में नोटा पांचवे स्थान पर रहा। बरेली लोकसभा सीट पर इस बार 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो