script

राफेल पर बहुत झगड़ा हो रहा है लेकिन राफेल विमान देश की जरूरत -अखिलेश यादव

locationबरेलीPublished: Dec 16, 2018 11:33:22 am

Submitted by:

jitendra verma

अखिलेश यादव ने कहा कि हो सकता है उनकी बात बहुत लोगों को पसंद न आए।

बदायूं । लड़ाकू विमान राफेल पर इन दिनों भारतीय राजनीति में भूचाल लाया हुआ है। कांग्रेस राफेल सौदे पर जेपीसी बनाने की मांग कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल पर सरकार को राहत दी है। राफेल विमान को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने बदायूं में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राफेल विमान पर बहुत झगड़ा हो रहा है लेकिन देश के लिए राफेल विमान जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राफेल ही नहीं देश की वायुसेना को जो विमान चाहिए वो आना चाहिए। राफेल विमान पर सुप्रीम कोर्ट भी फैसला दे चुकी है इसके बाद भी कई राजनैतिक दल विशवास नहीं कर रहे है।अखिलेश यादव ने कहा कि हो सकता है उनकी बात बहुत लोगों को पसंद न आए।
रूपये को नौकरी देने में लगाए

उन्होंने कहा कि भारत के अमेरिका और रूस से अच्छे संबंध है। कोई और विमान भी लाने चाहिए लेकिन जब तक विमान नहीं आते इसमें खर्च होने वाले रूपये को युवाओं को नौकरी देने में लगाना चाहिए क्योकि आज युवाओं को नौकरी की सबसे ज्यादा जरूरत है।
राणिनीति से हराएंगे भाजपा
पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में रणनीति बना कर भाजपा को हराया था और आगे भी रणनीति बना कर भाजपा को हराने का काम करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो