कैमरून के एक शहर में एक के बाद एक चार आत्मघाती हमलों में कम से कम 28 लोग मारे गए हैं जबकि 65 अन्य घायल हो गए।
कैमरून के एक शहर में एक के बाद एक चार आत्मघाती हमलों में कम से कम 28 लोग मारे गए हैं जबकि 65 अन्य घायल हो गए। कैमरून की सीमा नाइजीरिया से लगती है।
गर्वनर मिडजियावा बाकरी ने बताया कि हमलावर नाइजीरिया से आए थे। सबसे पहले दो हमलावरों ने एक बाजार में विस्फोटकों से धमाके किए और उसके बाद दो अन्य ने बोदो शहर में खुद को उड़ा लिया।
कैमरून के एक सैन्य कमांडर जनरल जैकब कोदजी ने कहा कि नाइजीरिया के इस्लामी चरमपंथी समूह बोको हराम पर हमले करने का संदेह है। उन्होंने कहा कि इलाके में सैनिकों को तैनात किया गया है। घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं।