scriptAttempt to repeat Manipur incident in Bareilly, woman stripped naked, | बरेली में मणिपुर की घटना दोहराने की कोशिश, महिला को निर्वस्त्र कर की अभद्रता, पति को पेड़ से बांधकर पीटा | Patrika News

बरेली में मणिपुर की घटना दोहराने की कोशिश, महिला को निर्वस्त्र कर की अभद्रता, पति को पेड़ से बांधकर पीटा

locationबरेलीPublished: Jul 29, 2023 02:30:01 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। क्योलड़िया के केवड़िया में एक महिला को निर्वस्त्र कर दबंगों ने पीटा। विरोध करने पर उसके पति के साथ पेड़ से बांधकर मारपीट की। बर्बरता का फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

ladies_xx.jpg
26 जुलाई की रात को घर में घुसकर दबंगों ने की महिला से बर्बरता, कई जगह जलाया

26 जुलाई की रात क्योलड़िया के गांव बबूरा के रहने वाले गंगाधर, मोती, जाबिर, साबिर, लक्ष्मण, विजय समेत कई दबंग महिला के घर में घुस गए। उन्होंने महिला को निर्वस्त्र कर दिया। उसके साथ अभद्रता की। महिला के शरीर को कई जगह जलाया। महिला के पति ने इसका विरोध किया तो उसे बाहर ले जाकर पेड़ से बांध दिया। उसे जमकर पीटा। लाठी-डंडों से पीटने के बाद जान से मारने की धमकी देकर दबंग फरार हो गए। महिला ने प्रधान समेत कई लोगों पर आरोप लगाया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.