Bareilly News : छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आर्य समाज अनाथालय का प्रधान गया जेल
बरेलीPublished: Oct 15, 2023 05:13:43 pm
बरेली। आर्य समाज अनाथालय के प्रधान ने कक्षा दो की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पीड़ित छात्रा ने बहन को बताई थी प्रधान की करतूत आर्य समाज अनाथालय की वार्डन रोली दुबे ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि अनाथालय विद्यालय में ही आठ साल की बच्ची कक्षा दो पढ़ती है। उसके साथ प्रधान ओमकार आर्य ने लंच के समय छेड़छाड़ कर दी थी। यह बात बच्ची ने अपनी बहन को बताई जो कि अनाथालय में रहती है। इस बात की जानकारी जब वार्डन को हुई तो उन्होंने छात्रा की बहन से लिखित में शिकायत मांगी थी। उन्होंने अपने अधिकारियों से इस मामले में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।