scriptBareilly News: National flag insulted, Islamic flag placed over tricol | Bareilly News : राष्ट्रीय ध्वज का किया अपमान, तिरंगा के ऊपर लगाया इस्लामी झंडा, वीडियो वायरल | Patrika News

Bareilly News : राष्ट्रीय ध्वज का किया अपमान, तिरंगा के ऊपर लगाया इस्लामी झंडा, वीडियो वायरल

locationबरेलीPublished: Oct 15, 2023 03:23:23 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। बारादरी में एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। उसने तिरंगा के ऊपर इस्लामी झंडा लगा दिया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो गया। हरकत में आई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

islamic_flagg.jpeg
एक्स (ट्वीटर) पर की शिकायत, हरकत में आई पुलिस

हिमांशु पटेल ने एक्स (ट्वीटर) पर ट्वीट कर बरेली और यूपी पुलिस को टैग कर एक वीडियो साझा किया। ट्वीट कर लिखा कि थाना बारादरी के चक महमूद पुराना शहर निवासी नदीम खां ने अपने घर में इस्लामी झंडे के नीचे राष्ट्रध्वज लगाया। जान बूझकर राष्ट्रध्वज का अपमान किय गया है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। जानकारी पर एसआई वकार अहमद ने बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.