scriptबरेली से लखनऊ फ्लाइट एक सितंबर से, इंडिगो शुरू करेगा होपिंग फ्लाइट | Bareilly to Lucknow Flight Indigo Start Hopping Flight from 1st Sep | Patrika News

बरेली से लखनऊ फ्लाइट एक सितंबर से, इंडिगो शुरू करेगा होपिंग फ्लाइट

locationबरेलीPublished: Aug 18, 2021 07:44:49 pm

मुंबई और बेंगलुरू से लौटकर कुछ ही देर बाद लखनऊ के लिये उड़ान भरेगा विमान।

indigo Flight

इंडिगो फ्लाइट (प्रतीकात्मक)

बरेली. मुंबई और बेंगलुरू जाने वालों के लिये उसी दिन वापसी कर बरेली से लखनऊ की फ्लाइट (Bareilly to Lucknow Flight) पूरा होने का सपना जल्द ही सच हो सकता है। इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) इस पर तेजी से काम कर रही है। इसके लिये इंडिगो होपिंग फ्लाइट (Indigo Hoping Flight) शुरू करेगा जो एक सितंबर तक शुरू (Flight Start from 1st Sep) होने की उम्मीद है।

 

मुंबई और बेंगलुरू जाने वाले यात्री चाहते हैं कि वो उसी दिन वापसी कर लें। इसके अलावा बरेली से लखनऊ की फ्लाइट शुरू करने की मांग भी शहर के कारोबारी आदि कर रहे हैं। इसी के विकल्प के रूप में इंडिगो होपिंग फ्लाइट (Indigo Start Hopping Flight) शुरू करने की तैयारी कर रहा है। ये फ्लाइट बेंगलुरू या मुंबई से शाम को उड़ान भरकर बरेली आएगी और वहां से कुछ देर बाद ही लखनऊ के लिये रवाना हो जाएगी। यानि मुंबई से बरेली फ्लाइट (Mumbai to Bareilly Flight) और बेंगलुरू से बरेली फ्लाइट (Bengluru to Bareilly Flight) से बरेली आकर थोड़ी ही देर बाद उसी फ्लाइट से लखनऊ जाया जा सकेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो