Bareilly Weather : सुहावना हुआ मौसम, झमाझम बारिश से स्मार्ट सिटी की सड़कें बनीं तालाब, बरेली कॉलेज गेट के पास धंसी सड़क
बरेलीPublished: Sep 17, 2023 01:19:06 pm
बरेली। झमाझम बारिश से मौसम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। स्मार्ट सिटी की सड़कें तालाब बन गई। घरों में पानी घुस गया। वहीं बरेली कॉलेज गेट के पास सड़क धंसने से हड़कंप मच गया। सड़क के आसपास बेरिकेडिंग कर दी गई है।
शहर के अपेक्षा देहात में हुई अधिक बारिश बरेली में शहर और देहात क्षेत्र में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे पहले शनिवार दोपहर को हल्की बारिश हुई। रात में भी आसमान में बादल छाए रहे और बिजली गरजती रही। शहर की अपेक्षा देहात क्षेत्र में भमौरा, आंवला और सिरौली क्षेत्र में अधिक बारिश हुई है। बरेली का तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक 80 रिकॉर्ड किया गया है। हवा के झोंके 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहे है। वहीं यूवी सूचकांक चार दर्ज किया गया है। इससे स्किन एलर्जी और सनबर्न वाले लोगों को कोई खतरा नहीं है।