scriptBDA's bulldozer runs on illegal colonies of land mafia, creates panic | भू माफियाओं की अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर, कब्जा करने वालों में मचा हड़कंप | Patrika News

भू माफियाओं की अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर, कब्जा करने वालों में मचा हड़कंप

locationबरेलीPublished: Oct 17, 2023 08:32:58 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने बुलडोजर चलाकर भू माफियाओं की अवैध कालोनियों को ध्वस्त कर दिया। टीम की इस कार्रवाई से कब्जे करने वालों में हड़कंप मच गया है।

jcb.jpg
इन क्षेत्रों में अवैध रूप से बनाई जा रही थी कॉलोनियां

सहायक अभियन्ता हरीश कुमार ने बताया कि मोहनपुर उर्फ रामनगर में राजाराम पांच बीघा में, सैदपुर खजुरिया में रियासत छह बीघा में, सैदपुर खजुरिया में इश्तेकार और अशरफ खां आठ बीघा में और ग्राम उमरिया में लकी और रिहासत 10 बीघा में अवैध रूप से कॉलोनी बना रहे थे। सभी आरोपी साइट ऑफिस, सड़क, नाली, विद्युत पोल, बाउन्ड्रीवॉल बनवा रहे थे। मंगलवार को वह अवर अभियंता रमन कुमार अग्रवाल, सुनील गुप्ता, एसके सिंह और प्रवर्तन टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.