बरेली

लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी का ये प्लान,विरोधियों के उड़ा देगा होश

26 जनवरी को कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर जाकर कमल दीप प्रज्वलित करेंगे और उनको जानकारी देने का काम करेंगे कि मोदी सरकार गरीबों व किसानों की सरकार है।

बरेलीDec 19, 2018 / 10:45 am

jitendra verma

बरेली। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले जनता से जुड़ने के लिए तमाम कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में अब भाजपा कमल विकास ज्योति महाअभियान की शुरुआत करने जा रही है। जिसमे भाजपा के नेता घर घर जा कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।
लाभार्थियों के बीच जाएगी भाजपा

भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के सभी लाभार्थियों के घर जाकर उनको बताने का काम करेंगे कि मोदी सरकार के द्वारा चलाई गई योजना का लाभ आप को मिला है। 26 जनवरी को कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर जाकर कमल दीप प्रज्वलित करेंगे और उनको जानकारी देने का काम करेंगे कि मोदी सरकार गरीबों व किसानों की सरकार है। मोदी सरकार के द्वारा चलाई गई सभी योजना गरीब परिवार के लिए है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों के बीच जाकर बताया जाएगा कि कांग्रेस सरकार में एक रुपया ऊपर से चलता था लेकिन गरीबों तक जाते जाते 10 पैसे रह जाता था अब मोदी सरकार गरीबों को पूरा पैसा सीधे उनके खाते में मिलता है।
दी गई जिम्मेदारी

कमल विकास ज्योति महाअभियान के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ० केएम अरोड़ा ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में इस कार्यक्रम के प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई।भाजपा महानगर महामंत्री यतिन भाटिया को महानगर प्रमुख बनाया गया है। सुशील सक्सेना को कैंट विधानसभा का जबकि सीपी गुप्ता को शहर विधानसभा का प्रमुख बनाया गया है। इसके साथ ही अरुण कश्यप को पूर्वी मंडल, मनोज यादव को कैंट, प्रभुदयाल लोधी को कालीबाड़ी, देवेंद्र जोशी को मढ़ीनाथ, शिव कुमार महेश्वरी को हरमिलाप, राजीव साहनी को बांकेबिहारी, अनुराधा खंडेलवाल को टिबरीनाथ और प्रतेश पांडे को सीबीगंज मंडल का प्रभारी बनाया गया है।

Home / Bareilly / लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी का ये प्लान,विरोधियों के उड़ा देगा होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.